Durg News: अधेड़ महिला की रहस्यमयी मौत! सिर पर गहरी चोट, घर में मिला खून से सना शव, हत्या की आशंका
Durg News: अधेड़ महिला की रहस्यमयी मौत! सिर पर गहरी चोट, घर में मिला खून से सना शव, हत्या की आशंका

Durg News, suspicious death, middle-aged woman, woman found dead, suspected murder,
- नंदिनी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना,
- अधेड़ महिला का खून से लथपथ शव घर में मिला,
- सिर पर गहरी चोटें देख हत्या की आशंका तेज,
दुर्ग: Durg News: जिले के नंदिनी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक अधेड़ महिला का शव उसके ही घर में संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतका की पहचान कुंवारीन बाई यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नंदिनी टाउनशिप स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पीछे झोपड़ी में अकेली रहती थी। महिला के सिर पर गहरी चोट के निशान और कान से खून बहता पाया गया जिससे हत्या की आशंका और भी गहरा गई है।
Durg News: घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के सही कारण का खुलासा हो सके। मृतका घरों में सफाई का काम करती थी और पिछले एक महीने से नंदिनी क्षेत्र में रह रही थी। प्रारंभिक जांच में उसके माथे और सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जो किसी हमले की ओर इशारा कर रहे हैं।
Durg News: क्षेत्रवासियों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना के समय की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। महिला की मौत के पीछे की वजह हत्या है या कोई और कारण, यह स्पष्ट रूप से पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा। घटना से स्थानीय क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Durg News: Mysterious death of a middle-aged woman
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am