Durg News: अपराध और नशे के खिलाफ उठेगा डंडा! अवैध कारोबारियों के घर में ताला लगाकर किया जाएगा बाहर, जनप्रतिनिधि और जनता की बैठक हुए कई फैसले
Durg News: क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि ने महिलाओं की टीम बनाकर डंडा उठाकर नशा करने वालों पर कार्यवाही करने का फैसला लिया है।

- अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई
- महिलाओं और युवतियों का घर से निकलना भी दूभर
- दुर्ग के शक्ति नगर में आज दो वार्डो की अहम बैठक
दुर्ग: Durg News, नशे और बढ़ते अपराध से परेशान लोगों ने अब खुद डंडा उठाने की ठान ली है। नशे के अवैध कारोबारियों के घरों पर ताला लगाकर उन्हें वार्ड से निकाला जाएगा। इतना ही नहीं बिगड़े युवाओं को अब उनकी मां सुधारने का काम करेगी।
दुर्ग में नशे के खिलाफ एकजुट हो रहे लोगों ने अब खुद डंडा उठाने की ठान ली है। यह बात आपको कानून और व्यवस्था के खिलाफ जरूर लग सकती है, लेकिन लोगों ने इसके लिए आगे एक कदम बढ़ा दिया है। दरअसल, दुर्ग के शक्ति नगर में आज दो वार्डो की अहम बैठक रखी गई। बैठक में वार्ड के चुने जनप्रतिनिधि और स्थानीय जनता भारी संख्या में मौजूद थी। बैठक में महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई। जनप्रतिनिधियों और जनता की इस बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन नजर नहीं आया।

अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई
बैठक में क्षेत्र की जनता ने एक एक करके अपने समस्याओं को रखा। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आव्हान किया कि अब क्षेत्र में कोई भी अवैध नशे का कारोबार करता नजर आएगा, तो उसके घर पर ताला जड़कर उसे क्षेत्र से बाहर कर दिया जाएगा। वहीं बैठक में यह तय हुआ कि महिलाएं अपने घर के युवाओं पर कड़ाई से कार्यवाही करेगी। क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि ने महिलाओं की टीम बनाकर डंडा उठाकर नशा करने वालों पर कार्यवाही करने का फैसला लिया है।
वहीं वरिष्ठ पार्षद ने तो एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें अवैध नशे का कारोबार करने से लेकर सूखे नशे के सेवन करने वालों का नाम शामिल है। इस लिस्ट को पुलिस को सौंपा गया और प्रशासन को हिदायत दी है कि इस पर कार्यवाही नहीं हुई तो जनता अपना फैसला खुद करेगी।
महिलाओं और युवतियों का घर से निकलना भी दूभर
इस बैठक में दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार, वार्ड 17 और 18 के पार्षद देवनारायण चंद्राकर और सुरुचि सेन भी मौजूद रही। वक्ताओं में पूर्व पार्षद अरुण सिंह ने भी अपनी बातें रखी। अब ऐसा माना जा रहा है शहर का स्लम एरिया शक्ति नगर की जनता त्रस्त होने के बाद अब जाग गई है, क्योंकि इस क्षेत्र में अपराध का ग्राफ भी काफी बढ़ गया है। इस क्षेत्र में महिलाओं और युवतियों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। जाहिर है कि अब पुलिस की नाकामियों से परेशान जनता ने डंडा उठाने का प्रण ले लिया है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Illegal traders will be locked out of their homes, and several decisions were made at a meeting between public representatives and the public
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
