Durg Crime News: सहकर्मियों के साथ रेलवे के इस कर्मचारी ने किया विश्वासघात, इस बहाने वसूले करोड़ों की रकम, परिवार समेत फरार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले में रेलवे गैंगमैन राहुल कुमार राय ने शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 40 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए। आरोपी अपने परिवार के साथ …

Durg Crime News
- रेलवे गैंगमैन राहुल कुमार राय ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 40+ लोगों से करोड़ों की ठगी की।
- अधिक रिटर्न का झांसा देकर कई कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों को फँसाया ।
- आरोपी परिवार समेत फरार, पुलिस ने तुरंत जांच और तलाश शुरू की।
Durg Crime News दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले से एक बार फिर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। रेलवे में गैंगमैन के रूप में कार्यरत राहुल कुमार राय ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 40 से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी की और परिवार समेत फरार हो गया। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस जाँच में जुट गई है।
Durg Crime Newsमिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। गैंगमैन राहुल कुमार ने अलग-अलग विभागों से जुड़े लोगों को शेयर ट्रेडिंग का लालच देकर अपने झांसे में लिया। पहले लोगों को निवेश करवाने के बाद मासिक रिटर्न दिया, फिर अधिक रिटर्न का लोभ देकर और निवेश कराने का झांसा दिया। रेलवे में पदस्थ होने की वजह से अन्य कर्मचारियों ने आरोपी पर भरोसा कर लाखों रुपये का निवेश कर दिया। अधिक रिटर्न के लालच में कई रिटायर्ड कर्मचारियों ने भी अपनी जीवनभर की जमा पूंजी इसमें लगा दी।
परिवार समेत फरार हुआ आरोपी
Durg Crime News आरोपी राहुल कुमार राय के पास जब बड़ी राशि जमा हो गई, तब वह पूरे परिवार समेत फरार हो गया। ठगी का शिकार हुए लोगों ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जाँच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ आख़िरी बार रायपुर एयरपोर्ट पर देखा गया था। पुलिस ने फ़िलहाल अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इन्हे भी पढ़ें:
- CG News: छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिली दो ऐतिहासिक उपलब्धि, देश का सबसे पहला IPHL बना जिला अस्पताल पंडरी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
- Hardik Mahieka Engagement : हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड से कर ली सगाई? वायरल तस्वीरों ने खोला राज
- Robert Vadra News: प्रियंका गांधी के पति के खिलाफ ED की सबसे बड़ी कार्रवाई! पहली बार आरोपी बनाए गए राबर्ट वाड्रा, इस मामले में नई चार्जशीट दाखिल
- Dewas News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम की आत्महत्या केस में नया मोड़, निजी जिंदगी में दखल देते थे कोच समेत ये दो लोग, जांच में बड़ा खुलासा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रेलवे में गैंगमैन के पद पर कार्यरत राहुल कुमार राय ने लगभग 40 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Railway Employee Flees With Crores After Defrauding 40+ People in Chhattisgarh
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm