Thalapathy Vijay CM Oath Ceremony / Image Source : IBC24
चेन्नई : Thalapathy Vijay CM Oath Ceremony तमिलनाडु की राजनीति में पिछले पांच दिनों से जारी अनिश्चितता के बादल आखिरकार छंट गए हैं। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख जोसेफ विजय आज यानी रविवार सुबह 10 बजे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण कशमकश की स्थिति बनी हुई थी। 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK को सरकार बनाने के लिए 118 के जादुई आंकड़े तक पहुँचने हेतु 10 और विधायकों की आवश्यकता थी। शनिवार को द्रमुक (DMK) की सहयोगी पार्टियों, वीसीके (VCK) और आइयूएमएल (IUML) द्वारा बिना शर्त समर्थन मिलने के बाद यह रास्ता साफ हो गया।
जोसेफ विजय ने शनिवार को चार दिनों में चौथी बार राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। बहुमत के दावे से संतुष्ट होने के बाद राज्यपाल ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया। हालांकि, राज्यपाल ने नई सरकार को 13 मई तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है।
इस सरकार गठन में छोटे दलों की भूमिका निर्णायक रही। सबसे पहले 5 विधायकों वाली कांग्रेस ने समर्थन का हाथ बढ़ाया, जिसके बाद भाकपा (CPI) और माकपा (CPIM) के 2-2 विधायकों ने भी अपना रुख साफ किया।