Thalapathy Vijay Cabinet Ministers : राजधानी में ‘विजय’ कैबिनेट का शंखनाद, पूर्व अधिकारियों से लेकर अनुभवी नेताओं तक, थलापति ने इन 9 दिग्गजों को सौंपी कमान

Ads

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख Vijay ने चेन्नई में तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ नौ मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। करीब 60 वर्षों में पहली बार राज्य की सत्ता किसी गैर-द्रविड़ दल के हाथ में आई है।

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 12:07 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 12:07 PM IST

Thalapathy Vijay Cabinet Ministers

HIGHLIGHTS
  • थलापति विजय ने तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ।
  • विजय के साथ 9 मंत्रियों ने भी संभाली नई सरकार की जिम्मेदारी।
  • 60 साल बाद पहली बार गैर-द्रविड़ दल के हाथ में आई तमिलनाडु की सत्ता।

चेन्नई: Thalapathy Vijay Cabinet Ministers  तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख जोसेफ विजय ने राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लेकिन इस समारोह की सबसे बड़ी चर्चा रही थलापति विजय की चुनी हुई कोर टीम, जिसमें 9 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य की सेवा का संकल्प लिया।

Joseph Vijay 9th CM नई सरकार में जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्री

आपकों बता दें को मुख्यमंत्री विजय के साथ आज नौ मंत्रियों ने शपथ ली। इस नई टीम में पुराने अनुभवी नेताओं और नए चेहरों को जगह दी गई है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज, के.ए. सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टी.के. प्रभु और सेल्वी एस. किरुथना शामिल हैं। इन सभी मंत्रियों ने राज्यपाल के सामने अपने पद की जिम्मेदारी संभाली।

60 साल बाद बदला राज्य का राजनितिक इतिहास

तमिलनाडु के इस सत्ता परिवर्तन ने राज्य के राजनीतिक को बदल कर रख दिया है । आपको बता दें कि पिछले 60 सालों में यह पहली बार है जब राज्य की कमान किसी गैर-द्रविड़ दल (Non-Dravidian Party) के हाथ में आई है। थलापति विजय ने अन्नाद्रमुक (AIADMK) और द्रमुक (DMK) के उन दशकों पुराने समीकरणों को पूरी तरह बदल कर रख दिया है, जिन्होंने 1967 से राज्य की राजनीति पर अपना एकाधिकार बनाए रखा था।

Vijay Oath Ceremony Chennai 13 मई तक सदन में साबित करना होगा बहुमत

आपकों बता दें की 234 सीटों वाली विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK ने द्रमुक के सहयोगियों (VCK और IUML) के समर्थन से 121 विधायकों का जादुई आंकड़ा पार किया है । राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने समर्थन पत्र से संतुष्ट होकर विजय को नियुक्त किया है, जिन्हें अब 13 मई तक सदन में अपना बहुमत साबित करना होगा।

ये भी पढ़ें :