कोलकाताः TMC vs BJP West Bengal Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे अब से कुछ ही देर में आने लगेगे। मतगणना से पहले ही बंगाल में बवाल शुरू हो गया है। उत्तर 24 परगना जिले के नीलगंज स्थित सुभाषनगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गली की नाली में VVPAT (वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) की पर्चियां पड़ी मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर जमकर हंगामा हुआ। मामले ने तूल पकड़ने के बाद चुनाव आयोग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
TMC vs BJP West Bengal Result 2026: इधर, भवानीपुर के सखावत मेमोरियल स्कूल के बाहर TMC और भाजपा एजेंटों के बीच झड़प हो गई। यहां वोटों की गिनती की जाएगी। काउंटिंग एजेंट्स के बीच नारेबाजी हुई। एंट्री को लेकर विवाद हुआ। सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं। यह सीट हाई-प्रोफाइल मानी जा रही है, जहां मुकाबला बेहद कड़ा है। पश्चिम बंगाल में भवानीपुर हॉट सीट है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला है। 2021 में नंदीग्राम में अपनी मामूली हार के बाद, ममता ने यहां उपचुनाव जीतकर CM का पद बरकरार रखा था। BJP इस शहरी, सामाजिक रूप से विविध चुनावी क्षेत्र में मौजूद बड़ी संख्या में गैर-बंगाली मतदाताओं का फायदा उठाकर CM को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद कर रही है। भवानीपुर, जो ममता का राजनीतिक किला है, 2011 से TMC के शासन में रहा है। खास बात यह है कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत भवानीपुर की मतदाता सूची से 47,094 नाम हटा दिए थे।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: A verbal argument broke out between the counting agents of TMC and BJP outside the counter centre at Sakhawat Memorial School in Bhabanipur assembly constituency.
Counting of votes for 293 Assembly constituencies of the state will begin at 8 AM… pic.twitter.com/cvJOrqHC6i
— ANI (@ANI) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा- सभी इंतजाम पूरे हो चुके हैं। तीन लेवल पर सिक्योरिटी है। हमारे RO (रिटर्निंग ऑफिसर), ARO (सहायक रिटर्निंग ऑफिसर), मतगणना एजेंट और मतगणना सुपरवाइजर सभी तैयार हैं। उन्हें कई बार ट्रेनिंग दी जा चुकी है। मतगणना केंद्रों के लिए CAPF की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं।