TVK-Congress Alliance: अभिनेता से नेता बने थलापति को मिल गया साथ, इस पार्टी ने किया समर्थन देने का ऐलान, अब इस दिन ले सकते हैं सीएम पद की शपथ

Ads

TVK-Congress Alliance: अभिनेता से नेता बने थलापति को मिल गया साथ, इस पार्टी ने किया समर्थन देने का ऐलान, इस दिन ले सकते हैं सीएम पद की शपथ

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 01:38 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 01:38 PM IST

TVK-Congress Alliance | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु में विजय की TVK पार्टी को कांग्रेस का समर्थन मिला
  • गठबंधन धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील राजनीति पर आधारित होगा
  • विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं

नई दिल्ली: TVK-Congress Alliance देश के पांच राज्यों में  विधानसभा चुनाव की प्र​क्रिया पूरी हो चुकी है। जिसके बाद अब नई सरकारों के गठन की संविधानिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद चुनाव आयोग ने मंगलवार को नई विधानसभा के गठन के लिए आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके लिए आयोग ने पांचों राज्यपालों को अधिसूचना भी भेज दी है।

TVK-Congress Alliance बात करें तमिलनाडु की तो यहां विजय की तमिलगा वेट्री कज़गम पार्टी की सरकार बनाने जा रही है, लेकिन सरकार बनाने के लिए (टीवीके) को 10 सीटों की जरूरत है। इसी बीच कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया था कि विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है। अब समर्थन को लेकर आधिकारिक लेटर सामने आ गया है।

कांग्रेस ने अपने लेटर में लिखा ​कि ‘(TVK) के अध्यक्ष थिरु सी. विजय ने औपचारिक रूप से Indian National Congress (INC) से तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए समर्थन देने का अनुरोध किया है। तमिलनाडु की जनता, विशेषकर युवाओं ने एक स्पष्ट, मजबूत और भारी जनादेश एक धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और जनकल्याणकारी सरकार के पक्ष में दिया है, जो संवैधानिक सिद्धांतों में विश्वास रखती है। उन्होंने श्री विजय के नेतृत्व वाली तमिऴग वेत्री कषगम (TVK) को अगली सरकार बनाने के लिए चुना है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और जनकल्याणकारी राजनीति की स्थापना करने वाली पार्टी रही है। हमारा संवैधानिक कर्तव्य है कि हम तमिलनाडु की जनता के इस जनादेश का सम्मान करें, उसे बनाए रखें और उसे पूरा करने में सहयोग करें। इसी के अनुरूप, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधायक दल (CLP) ने TVK को सरकार बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस ने TVK के सामने रखी ये शर्त

कांग्रेस ने अपने लेटर में कहा कि ‘हमारा समर्थन इस शर्त पर होगा कि TVK इस गठबंधन से उन सभी सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखेगी जो भारत के संविधान में विश्वास नहीं रखतीं।TVK और तमिलनाडु कांग्रेस के बीच यह गठबंधन तमिलनाडु के पेरुंथलैवर कामराज के गौरवशाली दिनों को वापस लाने का प्रयास करेगा, साथ ही पेरियार के सामाजिक न्याय के आदर्शों और डॉ. बी.आर. आंबेडकर के संवैधानिक सिद्धांतों के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता के साथ आने वाले वर्षों में काम करेगा।

यह गठबंधन — आपसी सम्मान, उचित भागीदारी और साझा जिम्मेदारी के आधार पर — केवल इस सरकार के गठन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में स्थानीय निकायों, लोकसभा और राज्यसभा के चुनावों के लिए भी लागू रहेगा। विजय और Rahul Gandhi ने संयुक्त रूप से तमिलनाडु की जनता के इस ऐतिहासिक जनादेश का सम्मान करने, एक धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील सरकार देने तथा विशेषकर युवाओं के सपनों और वादों को पूरा करने का संकल्प लिया है।

7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं विजय

जानकारी के मुताबिक विजय 7 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि विजय गुरुवार को शपथ लेना चाहते हैं क्योंकि गुरुवार का दिन शुभ है। उनका शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में हो सकता है। इसकी वजह से टीवीके विधायकों को चेन्नई न छोड़ने को कहा गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

तमिलनाडु में सरकार कौन बना रहा है?

विजय की तमिऴग वेत्री कषगम (TVK) पार्टी, कांग्रेस के समर्थन से।

TVK को बहुमत के लिए कितनी सीटों की जरूरत थी?

10 सीटों की।

कांग्रेस ने समर्थन किस शर्त पर दिया है?

गठबंधन में किसी भी सांप्रदायिक ताकत को शामिल नहीं किया जाएगा।