Vande Bharat : बंगाल का ‘रण’.. खेला होबे या ‘खेला ख़त्म’! मिताली बाग पर हमले से भड़की TMC, इधर मोदी ने भी भरी हुंकार, आखिर किसे साथ देगी बंगाल की जनता ?

Ads

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हिंसा, आरोप-प्रत्यारोप और बड़े दावों ने सियासी माहौल को गरमा दिया। अब फैसला जनता के हाथ में है।

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 12:06 AM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 12:06 AM IST

Vande Bharat / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • प्रचार के आखिरी दिन BJP और TMC में तीखी टक्कर
  • हुगली में सांसद की कार पर हमले से मचा बवाल
  • नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

कोलकाता : Vande Bharat पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में प्रचार खत्म। अब बारी जनता के जवाब की है। पहले फेज के बाद, प्रचार के अंतिम दिन BJPऔर TMC में हिंसा को लेकर आर-पार की लड़ाई दिखी। हुगली में टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हुए हमले ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। टीएमसी इसे हत्या की साजिश बता रही है, तो वहीं भाजपा और सत्ता पक्ष के बीच जुबानी जंग तीखी हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ तक, और ममता बनर्जी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक बयानों के बाण चल रहे हैं।

West Bengal Election 2026 हुगली रणक्षेत्र में तब्दील

पश्चिम बंगाल का हुगली रणक्षेत्र में तब्दील हो चुका है। यहां टीएमसी सांसद मिताली बाग की कार पर हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। टीएमसी का सीधा आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने सांसद की गाड़ी के शीशे तोड़े और उन्हें जान से मारने की कोशिश की। जहां एक तरफ हिंसा है, वहीं दूसरी तरफ वादों और दावों की झड़ी है। गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि बंगाल में 5 मई के बाद UCC लागू होगा और चार शादियों वाला रिवाज खत्म कर दिया जाएगा वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि भाजपा का शपथ ग्रहण समारोह तय है।

चुनावी दंगल में इंडिया गठबंधन के साथी भर रह हुंकार

प्रहार यहां भी नहीं रुका यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘निर्मम सत्ता’ के अहंकार को चूर-चूर करने का संकल्प लिया, तो ममता बनर्जी ने भाजपा पर धनबल के इस्तेमाल का बड़ा आरोप मढ़ दिया। , Mamata Banerjee vs BJP ममता का दावा है कि ओडिशा से करोड़ों रुपये लाकर चुनाव में बांटे जा रहे हैं। इस चुनावी दंगल में अब इंडिया गठबंधन के साथी भी हुंकार भर रहे हैं। कोलकाता पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए इसे ‘तानाशाही’ के खिलाफ लड़ाई करार दिया। केजरीवाल ने दावा किया कि बंगाल की जनता 90 लाख वोट काटे जाने का बदला जरूर लेगी।

चुनाव 2026 के लिए एक निर्णायक मोड़

नेताओं के भाषणों से साफ है कि ये चुनाव 2026 के लिए एक निर्णायक मोड़ है। ये न केवल बंगाल की सत्ता तय करेगा, बल्कि आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति और विपक्षी एकजुटता की दिशा भी निर्धारित करेगा।

ये भी पढ़ें