Mamata Banerjee On West Bengal Election Result : ’लूट, लूट, लूट’! ममता बनर्जी ने नतीजों को ठुकराया, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप, बोलीं पूरी ताकत से करेंगी वापसी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने भाजपा की जीत को ‘अनैतिक’ बताते हुए हार मानने से इनकार कर दिया है और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Mamata Banerjee On West Bengal Election Result : ’लूट, लूट, लूट’! ममता बनर्जी ने नतीजों को ठुकराया, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप, बोलीं पूरी ताकत से करेंगी वापसी

Mamata Banerjee On West Bengal Election Result / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: May 4, 2026 / 08:46 pm IST
Published Date: May 4, 2026 8:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ममता बनर्जी ने चुनाव परिणाम मानने से किया इनकार
  • चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप
  • ‘लूट’ बताकर परिणामों को बताया अनैतिक

कोलकाता : Mamata Banerjee On West Bengal Election Result  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है, लेकिन नतीजों के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी हार मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने भाजपा की इस जीत को अनैतिक और लूट करार दिया है।

“चुनाव आयोग अब भाजपा का आयोग बन गया है”

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 100 से अधिक सीटें गलत तरीके से हासिल की हैं। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा की , “चुनाव आयोग अब स्वतंत्र नहीं रहा, यह भाजपा का आयोग बन गया है।” उन्होंने अपनी शिकायत का जिक्र करते हुए कहा कि सीईओ और मनोज अग्रवाल से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

चुनाव परिणाम को “लूट, लूट, लूट” बताया

ममता ने केंद्रीय बलों के साथ-साथ प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग, केंद्रीय बलों और भाजपा नेतृत्व ने मिलकर जो किया है, वह पूरी तरह से अवैध और असंवैधानिक है। उन्होंने इस चुनाव परिणाम को “लूट, लूट, लूट” बताया है। उन्होंने कहा है की यह अनैतिक जीत है और वे पूरी ताकत के साथ राजनीति में वापसी करेंगी। उनका यह बयान आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति में और गरमाहट पैदा कर सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.