Home » Election » Mamata Banerjee Rejects Bengal Poll Results, Alleges ‘Unfair Victory’ by BJP
Mamata Banerjee On West Bengal Election Result : लूट, लूट, लूट’! ममता बनर्जी ने नतीजों को ठुकराया, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप, बोलीं पूरी ताकत से करेंगी वापसी
Ads
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने भाजपा की जीत को ‘अनैतिक’ बताते हुए हार मानने से इनकार कर दिया है और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है, लेकिन नतीजों के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी हार मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने भाजपा की इस जीत को अनैतिक और लूट करार दिया है।
“चुनाव आयोग अब भाजपा का आयोग बन गया है”
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 100 से अधिक सीटें गलत तरीके से हासिल की हैं। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा की , “चुनाव आयोग अब स्वतंत्र नहीं रहा, यह भाजपा का आयोग बन गया है।” उन्होंने अपनी शिकायत का जिक्र करते हुए कहा कि सीईओ और मनोज अग्रवाल से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
चुनाव परिणाम को “लूट, लूट, लूट” बताया
ममता ने केंद्रीय बलों के साथ-साथ प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग, केंद्रीय बलों और भाजपा नेतृत्व ने मिलकर जो किया है, वह पूरी तरह से अवैध और असंवैधानिक है। उन्होंने इस चुनाव परिणाम को “लूट, लूट, लूट” बताया है। उन्होंने कहा है की यह अनैतिक जीत है और वे पूरी ताकत के साथ राजनीति में वापसी करेंगी। उनका यह बयान आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति में और गरमाहट पैदा कर सकता है।
#WATCH | Kolkata | West Bengal CM Mamata Banerjee says, “More than 100 seats BJP looted. The Election Commission is the BJP’s commission. I complained to the CO and also Manoj Agrawal, but they are not doing anything. Do you think this is a victory? It is an immoral victory, not… pic.twitter.com/q0zelygU23