Silver Price 05 May 2026: आज अचानक औंधे मुंह गिरे चांदी के दाम! एक ही झटके में 10,000 रुपये सस्ता, नया रेट जानकर आम जनता हुए गदगद!

Silver Price 05 May 2026: मंगलवार, 5 मई को चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई। भाव प्रति किलो 10,000 रुपये तक कम हुआ। देश के अधिकतर सर्राफा बाजारों में चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही। जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिली है।

Silver Price 05 May 2026: आज अचानक औंधे मुंह गिरे चांदी के दाम! एक ही झटके में 10,000 रुपये सस्ता, नया रेट जानकर आम जनता हुए गदगद!

(Silver Price 05 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 5, 2026 / 12:02 pm IST
Published Date: May 5, 2026 12:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चांदी में एक दिन में ₹10,000 प्रति किलो की तेज गिरावट
  • ज्यादातर शहरों में रेट ₹2,55,000 प्रति किलो रहा
  • चेन्नई और हैदराबाद में चांदी सबसे महंगी रही

नई दिल्ली: Silver Price 05 May 2026 in India: मंगलवार, 5 मई को देश के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। एक ही दिन में चांदी का भाव करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गया। इसके बावजूद ज्यादातर राज्यों के बुलियन मार्केट में चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी रही। इस अचानक गिरावट से निवेशकों में हल्की चिंता का माहौल देखा गया। जबकि शादी के सीजन में खरीदार खुश नजर आए।

दिल्ली में आज चांदी के दाम – ग्राम व किलोग्राम में

वजन (ग्राम) आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम ₹ 255 ₹ 265 ₹ -10
8 ग्राम ₹ 2,040 ₹ 2,120 ₹ -80
10 ग्राम ₹ 2,550 ₹ 2,650 ₹ -100
100 ग्राम ₹ 25,500 ₹ 26,500 ₹ -1,000
1000 ग्राम (1kg) ₹ 2,55,000 ₹ 2,65,000 ₹ -10,000

अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू संकेत (International Market)

शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी दोनों में हल्की तेजी दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 0.38% बढ़कर 4,550.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। जबकि चांदी 0.11% की बढ़त के साथ 73.65 डॉलर प्रति औंस रही। वहीं घरेलू बाजार MCX पर जून डिलीवरी वाला सोना 0.1% बढ़कर 1,49,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। लेकिन चांदी 0.12% गिरकर 2,43,600 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

बड़े शहरों में चांदी के रेट (Silver Rates in Major Cities)

दिल्ली में चांदी की कीमत में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। जहां 10 ग्राम का भाव 2,550 रुपये और 1 किलोग्राम का भाव 2,55,000 रुपये दर्ज किया गया। यही रेट मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, लखनऊ, रायपुर और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी देखने को मिला। इन शहरों में चांदी लगभग एक समान स्तर पर कारोबार कर रही है।

दिल्ली में चांदी की कीमतें (पिछले 10 दिन का डेटा)

दिनांक 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किग्रा (₹) बदलाव (₹)
05 मई 2026 ₹ 2,550 ₹ 25,500 ₹ 2,55,000 ₹ -10,000
04 मई 2026 ₹ 2,650 ₹ 26,500 ₹ 2,65,000 0
03 मई 2026 ₹ 2,650 ₹ 26,500 ₹ 2,65,000 0
02 मई 2026 ₹ 2,650 ₹ 26,500 ₹ 2,65,000 ₹ 10,000
01 मई 2026 ₹ 2,550 ₹ 25,500 ₹ 2,55,000 ₹ 5,000
30 अप्रैल 2026 ₹ 2,500 ₹ 25,000 ₹ 2,50,000 ₹ -5,000
29 अप्रैल 2026 ₹ 2,550 ₹ 25,500 ₹ 2,55,000 ₹ -5,000
28 अप्रैल 2026 ₹ 2,600 ₹ 26,000 ₹ 2,60,000 0
27 अप्रैल 2026 ₹ 2,600 ₹ 26,000 ₹ 2,60,000 0
26 अप्रैल 2026 ₹ 2,600 ₹ 26,000 ₹ 2,60,000 0

चेन्नई और हैदराबाद में अलग रेट (Silver Price Today)

चेन्नई और हैदराबाद में चांदी के दाम बाकी शहरों की तुलना में ज्यादा रहे। यहां 10 ग्राम चांदी 2,650 रुपये और 1 किलोग्राम चांदी 2,65,000 रुपये पर कारोबार कर रही है। इन दोनों शहरों में कीमतों में 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। दक्षिण भारत में आमतौर पर कीमतें उत्तर भारत से थोड़ी अधिक रहती हैं, जिससे यह अंतर देखने को मिलता है।

शहरवार आज के चांदी के दाम ( 10 ग्राम व 1 किलोग्राम)

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव (₹) 1 किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली ₹ 2,550 ₹ 2,55,000
मुंबई ₹ 2,550 ₹ 2,55,000
अहमदाबाद ₹ 2,550 ₹ 2,55,000
चेन्नई ₹ 2,650 ₹ 2,65,000
कोलकाता ₹ 2,550 ₹ 2,55,000
हैदराबाद ₹ 2,650 ₹ 2,65,000
रायपुर ₹ 2,550 ₹ 2,55,000
भोपाल ₹ 2,550 ₹ 2,55,000
लखनऊ ₹ 2,550 ₹ 2,55,000
चंडीगढ़ ₹ 2,550 ₹ 2,55,000

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।