Ai+ Nova Flip 5G Price: महज 29,999 रुपये में मिल रहा 5G Flip फोन, 8GB RAM और 50MP कैमरा ने मचा दी बाजार में सनसनी!
i+ Nova Flip 5G Price: Ai+ Nova Flip 5G को भारत में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें MediaTek प्रोसेसर, 50MP कैमरा और AMOLED डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। यह फोन कम कीमत में फ्लिप डिजाइन और आधुनिक तकनीक का अच्छा विकल्प माना जा रहा है।
(Ai+ Nova Flip 5G Price/ Image Credit: Flipkart)
- Ai+ Nova Flip 5G की शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है।
- इसमें 6.9 इंच AMOLED 120Hz मेन डिस्प्ले मिलता है।
- फोन MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर से लैस है।
नई दिल्ली: Ai+ Nova Flip 5G Price: अगर आप लंबे समय से फ्लिप स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे थे तो अब आपके लिए एक अच्छा मौका है। Ai+ Nova Flip 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और अब यह ग्राहकों की खरीदी के लिए उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। जिससे यह प्रीमियम फ्लिप सेगमेंट में एक किफायती विकल्प बन जाता है। कंपने ने इसे 2025 में टीज किया था और अब यह आधिकारिक तौर पर बाजार में आ चुका है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं।
कीमत और उपलब्धता
इस फोन का एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत 29,999 रुपये है। जो कि शुरुआती लॉन्च ऑफर के तहत रखी गई है। यह डिवाइस फिलहाल सिर्फ Flipkart पर ही उपलब्ध है। कंपनी ने इसे केवल Glacier White कलर में पेश किया है। कम कीमत और फ्लिप डिजाइन के कारण यह फोन युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकता है।
डिस्प्ले और डिजाइन फीचर्स
फोन में अंदर की तरफ 6.9 इंच की बड़ी AMOLED मेन स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है। जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। बाहर की तरफ 3 इंच की OLED कवर डिस्प्ले मिलती है जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन का वजन 193 ग्राम और मोटाई मात्र 7.2mm है। जिससे यह हल्का और कॉम्पैक्ट महसूस होता है।
परफॉर्मेंस और कैमरा सेटअप
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300X 4nm प्रोसेसर दिया गया है जो ऑक्टा-कोर CPU के साथ आता है। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4,325mAh की बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है जो फोन को तेजी से अनलॉक करने में मदद करता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market This Week: क्या इस सप्ताह भी शेयर बाजार में बनेगा नया रिकॉर्ड या फिर लगेगा ऐसा गिरावट का झटका कि निवेशक रह जाएंगे सन्न! क्या कहते हैं एक्सपर्ट
- Ladali Behna Yojana: जल्द ही महिलाओं के खातों में बजेगी खुशियों की घंटी, लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन होगी जारी राशि
- PM Modi Security Breach: PM मोदी की सुरक्षा में चूक, कार्यक्रम स्थल के पास मिली ये खतरनाक चीज, मचा हड़कंप

Facebook


