Foldable iPhone: अब बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं! सबसे लंबी पावर लाइफ के साथ जल्द आ रहा ऐप्पल का ये नया दमदार फोन, फीचर्स आपके होश उड़ा देंगे!

Ads

Foldable iPhone: ऐप्पल अपने पहले फोल्डेबल आईफोन में अब तक की सबसे बड़ी 5500 mAh बैटरी दे सकती है। इससे फोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी और बार-बार चार्ज करने की परेशानी कम होगी। उपयोगकर्ता लंबे समय तक गेमिंग, स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के काम बिना रुकावट कर सकेंगे।

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 11:21 AM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 11:21 AM IST

(Foldable iPhone/ Image Credit: Screengrab)

HIGHLIGHTS
  • iPhone Fold में अब तक की सबसे बड़ी 5500 mAh बैटरी
  • क्रीज-फ्री 7.8 इंच का इंटरनल और 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले
  • A20 Pro चिपसेट और 12GB स्टैंडर्ड रैम के साथ दमदार परफॉर्मेंस

नई दिल्ली: Foldable iPhone Launch Date ऐप्पल अपने पहले फोल्डेबल आईफोन में कई खास फीचर्स दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें क्रीज-फ्री डिस्प्ले के साथ अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दी जा सकती है। लीकर इंस्टैंट डिजिटल ने चाइनीज प्लेटफॉर्म वीबो पर जानकारी दी है कि iPhone Fold में 5500 mAh की बैटरी हो सकती है। यह ऐप्पल का अब तक का सबसे बड़ा बैटरी पैक होगा, जो iPhone 17 Pro Max (4823 mAh) से भी ज्यादा बड़ी है।

फोल्डेबल फोन में बैटरी का मुकाबला (Battery in Foldable Phone)

हालांकि Vivo X Fold 5 5G में 6000 mAh की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है, वहीं सैमसंग Galaxy Z Fold 8 में 5000 mAh तक की बैटरी मिलने की संभावना है। Google Pixel 11 Pro Fold में भी 6000 mAh की बैटरी की उम्मीद की जा रही है। सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी की मदद से ऐप्पल फोल्डेबल फोन में इतनी बड़ी बैटरी दे पाएगा, जिससे उपयोगकर्ता लंबे समय तक गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकेंगे।

आईफोन फोल्ड के फीचर्स (Features of iPhone Fold)

आईफोन फोल्ड के इंटरनल डिस्प्ले की आकार 7.8 इंच और कवर डिस्प्ले 5.5 इंच की होगी। फोल्ड होने पर फोन की मोटाई 9mm रह सकती है। फोन में रियर और फ्रंट में दो-दो कैमरे होंगे। इसके साथ ही A20 Pro चिपसेट और 12GB स्टैंडर्ड रैम मिलने की संभावना है। यानी यह फोन प्रदर्शन और बैटरी दोनों में दमदार रहेगा।

लॉन्च और बाजार में मुकाबला (Launch and Market Competition)

आईफोन फोल्ड को सितंबर 2026 में iPhone 18 प्रो मॉडल्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बाजार में पहले से मौजूद Vivo, Samsung और Google के फोल्डेबल्स के साथ इसका मुकाबला रोमांचक होगा। बड़ी बैटरी, उच्च ग्राफिक्स और क्रीज-फ्री डिस्प्ले के कारण यह फोन फोल्डेबल सेगमेंट में ध्यान खींच सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

iPhone Fold में कितनी बैटरी होगी?

iPhone Fold में 5500 mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो ऐप्पल की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी।

यह बैटरी iPhone 17 Pro Max से कैसे तुलना करती है?

iPhone 17 Pro Max में 4823 mAh की बैटरी है, जबकि iPhone Fold में यह 5500 mAh होगी, यानी काफी ज्यादा बड़ी है।

फोल्डेबल iPhone के डिस्प्ले का साइज क्या होगा?

इंटरनल डिस्प्ले 7.8 इंच और कवर डिस्प्ले 5.5 इंच का होगा।

iPhone Fold कब लॉन्च हो सकता है?

iPhone Fold सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro मॉडल्स के साथ लॉन्च हो सकता है।