Pova 8 Pro 5G Price: पहली सेल में POVA 8 Pro 5G पर तगड़ा ऑफर! 3000 रुपये की भारी कटौती, अब सिर्फ इतनी कीमत में मिल रहा ये धांसू फोन

Pova 8 Pro 5G Price: आज से Pova 8 Pro 5G की पहली सेल शुरू हो गई है। यह फोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स और बैक पैनल पर Alive Matrix Display के साथ आता है। खास ऑफर के चलते इसकी कीमत कम हो गई है। यहां जानें फोन की कीमत, डिस्काउंट और सभी प्रमुख फीचर्स।

Pova 8 Pro 5G Price: पहली सेल में POVA 8 Pro 5G पर तगड़ा ऑफर! 3000 रुपये की भारी कटौती, अब सिर्फ इतनी कीमत में मिल रहा ये धांसू फोन

(Pova 8 Pro 5G Price/ Image Credit: Tecno)

Modified Date: August 21, 2026 / 04:57 pm IST
Published Date: August 21, 2026 4:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पहली सेल शुरू, शुरुआती कीमत ₹49,999।
  • ऑफर के बाद बेस मॉडल ₹46,999 का।
  • 6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग।

नई दिल्ली: Pova 8 Pro 5G Price: आज से भारत में Pova 8 Pro 5G की पहली सेल शुरू हो गई है। फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत (Pova 8 Pro 5G Price) 49,999 रुपये है। वही, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 54,999 रुपये में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत योग्य बैंक कार्ड और UPI पेमेंट पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा। इसके बाद बेस मॉडल की प्रभावी कीमत 46,999 रुपये हो जाती है। फोन पर 18 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध है।

144Hz AMOLED डिस्प्ले

Pova 8 Pro 5G में 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन 1208×2644 पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 429 PPI पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग भी मिली है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर चलता है। कंपनी दो OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी।

दमदार प्रोसेसर और रियर डिस्प्ले

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। इसके साथ Tecno P1 ग्राफिक्स चिप और Arm Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। लंबे समय तक गेमिंग के दौरान तापमान नियंत्रित रखने के लिए इसमें 5000 sqmm का वैपर कूलिंग चैंबर है। फोन की सबसे खास खूबियों में से एक इसका Alive Matrix Display है। बैक पैनल पर 177 मिनी LED लगी हैं जो 49 से ज्यादा तरह के लाइट इफेक्ट दिखाती हैं।

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए Pova 8 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप (Pova 8 Pro 5G Price) दिया गया है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार यह 28 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है और रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करती है।

डिजाइन और खास फीचर्स

फोन का वजन करीब 189 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.39mm है। कंपनी का दावा है कि बैटरी पांच साल तक अपनी हेल्थ बनाए रख सकती है और सामान्य इस्तेमाल में फोन दो दिन तक चल सकता है। कुल मिलाकर Pova 8 Pro 5G में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार चिपसेट, बड़ी बैटरी और अनोखा Alive Matrix Display मिलता है। डिस्काउंट के बाद इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत (Pova 8 Pro 5G Price) 46,999 रुपये हो जाती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।