Motorola New Phone Launched: सस्ते में प्रीमियम पावर? Motorola के 2 नए 5G फोन लॉन्च, 7000 mAh बैटरी और कीमत महज इतने रुपये, फीचर्स सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Ads

Motorola New Phone Launched: मोटोरोला ने भारत में Moto G37 और Moto G37 Power लॉन्च किए हैं। दोनों एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ आते हैं। ये बजट सेगमेंट में बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए बनाए गए हैं।

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 04:22 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 04:26 PM IST

(Motorola New Phone Launched/ Image Credit: Motorola)

HIGHLIGHTS
  • Moto G37 की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है
  • Moto G37 Power 7,000mAh बैटरी के साथ आता है
  • दोनों फोन में MediaTek Dimensity 6400 5G प्रोसेसर दिया गया है

नई दिल्ली: Motorola New Phone Launched: मोटोरोला ने भारत में अपने दो नए 5G फोन Moto G37 Moto और G37 Power लॉन्च कर दिया है। जो नई G-सीरीज का हिस्सा है। ये दोनों फोन एंट्री-लेवल प्राइस सेगमेंट में किफायती 5G आप्शन्स के रूप में पेश किए गए हैं।

वहीं, Moto G37 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। जबकि Moto G37 Power दो वेरिएंट 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये है। दोनों फोन 25 मई से फ्लिपकार्ट, Motorola India की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। लॉन्च ऑफर के तहत IDFC, ICICI और SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर (Display and Processor)

दोनों स्मार्टफोन में 6.6-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i से सुरक्षा मिली है और यह 1,050 निट्स तक की ब्राइटनेस देती है। परफॉर्मेंस के लिए दोनों डिवाइस में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। जो रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाता है।

स्टोरेज और सॉफ्टवेयर (Storage and Software)

Moto G37 में 4GB LPDDR4x RAM दी गई है। जबकि Moto G37 Power में 8GB तक RAM का विकल्प मिलता है। दोनों फोन में RAM Boost फीचर भी है। जिससे वर्चुअल RAM बढ़ाकर इसे 12GB तक किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं और दोनों डिवाइस Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं जो लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देता है।

कैमरा और बैटरी फीचर्स (Camera and Battery Features)

वहीं अगर कैमरे की बात करें तो दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक 2-इन-1 लाइट सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी के मामले में Moto G37 में 5,200mAh बैटरी और 20W फास्ट चार्जिंग मिलती है। जबकि Moto G37 Power में 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 30W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Moto G37 और G37 Power की कीमत क्या है?

Moto G37 की कीमत 13,999 रुपये है, जबकि G37 Power की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होकर 18,999 रुपये तक जाती है।

दोनों फोन कब से उपलब्ध होंगे?

ये दोनों स्मार्टफोन 25 मई से फ्लिपकार्ट, Motorola India वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

क्या दोनों फोन में 5G सपोर्ट मिलता है?

हाँ, दोनों डिवाइस MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं।

इन फोनों की बैटरी कितनी है?

Moto G37 में 5,200mAh बैटरी है, जबकि Moto G37 Power में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।