(OnePlus Nord CE 6 Lite Launch Date / Image Credit: OnePlus)
नई दिल्ली: OnePlus Nord CE 6 Lite Launch Date: OnePlus अपनी नॉर्ड सीरीज को और भी मजबूत बनाने की योजना बना रहा है और इसी दिशा में 7 अप्रैल 2026 को OnePlus Nord 6 के लॉन्च के बाद OnePlus Nord CE 6 Lite की चर्चा भी तेज हो गई है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन में कुछ शानदार फीचर्स, कैमरा और बड़ी बैटरी मिल सकती है।
OnePlus Nord CE 6 Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप की उम्मीद है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। यह फीचर फोटोज और वीडियो को ज्यादा स्टेबल और स्पष्ट बनाएगा। इसके अलावा, एक सेकेंडरी कैमरा भी होगा, लेकिन उसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
फोन में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद रहेगा। हालांकि, AMOLED पैनल की पुष्टि अभी नहीं हुई है, जिससे स्क्रीन की क्वालिटी पर थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर होने की संभावना है, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ मिलेगा। यह सेटअप हल्की मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त होगा, लेकिन हाई-एंड गेमिंग के लिए यह औसत माना जा सकता है।
OnePlus Nord CE 6 Lite की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। जो यूजर्स को लंबा बैकअप देने में सक्षम होगी, जिससे उन्हें बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं होगी। हालांकि, फास्ट चार्जिंग स्पीड मिड-लेवल होने की संभावना है, जो इस प्राइस सेगमेंट में सामान्य मानी जा सकती है। बैटरी के मामले में यह फोन मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus Nord CE 6 Lite को भारत में मई 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है, जो Nord 6 के लॉन्च के करीब एक महीने बाद होगा। इसकी कीमत लगभग 23,000 रुपये हो सकती है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। यह प्राइस सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।