Oppo Find N6 Price: मार्केट में आया Oppo का फोल्डेबल फोन, 200MP कैमरा… बड़ी बैटरी के साथ मिल रहे ये दमदार प्रीमियम फीचर्स!

Oppo Find N6 Price: Oppo Find N6 को चीन और ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया गया है। यह फोल्डेबल फोन 200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें क्रीज-फ्री डिस्प्ले दिया गया है, जो यूजर्स को बेहतर और स्मूथ फोल्डिंग अनुभव प्रदान करता है।

Oppo Find N6 Price: मार्केट में आया Oppo का फोल्डेबल फोन, 200MP कैमरा… बड़ी बैटरी के साथ मिल रहे ये दमदार प्रीमियम फीचर्स!

(Oppo Find N6 Price/ Image Credit: Oppo)

Modified Date: March 18, 2026 / 02:20 pm IST
Published Date: March 18, 2026 2:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Oppo Find N6 में 200MP का दमदार कैमरा दिया गया है।
  • ‘जीरो फील क्रीज’ टेक्नोलॉजी इसे खास बनाती है।
  • फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।

Oppo Find N6 Price: ओप्पो ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे चीन समेत ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया है। यह फोन अपने प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स की वजह के चर्चा में है। खास बात यह है कि इसमें ‘क्रीज फ्री’ टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे फोल्ड करने पर स्क्रीन पर क्रीज का निशान नजर नहीं आएगा।

कीमत और वेरिएंट्स की जानकारी (Price and Variants)

Oppo Find N6 को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका बेस मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 9,999 यानी लगभग 1.34 लाख रुपये है। वहीं, 16GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 10,999 यानी करीब 1.47 लाख रुपये और 16GB RAM + 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 11,999 यानी लगभग 1.61 लाख रुपये रखी गई है।

डिजाइन और कलर ऑप्शन (Design and Color Options)

यह फोल्डेबल फोन प्रीमियम लुक के साथ आता है और इसे तीन कलर ऑप्शन डीप ब्लैक, गोल्डेन ऑरेंज और टाइटैनियम के साथ पेश किया गया है। खास बात यह है कि 1TB वाले टॉप वेरिएंट में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट मिलता है। कंपनी इसे 20 मार्च से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस (Display and performance)

Oppo Find N6 में 8.12 इंच का बड़ा OLED मेन डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 2480 x 2248 पिक्सल है। इसके अलावा 6.62 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले भी दिया गया है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है, जिससे स्मूद और फास्ट परफॉर्मेंस मिलती है।

कैमरा और बैटरी फीचर्स (Camera and Battery Features)

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा शामिल है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Oppo Find N6 के शानदार फीचर्स

फीचर विवरण
मेन डिस्प्ले 8.12 इंच OLED, 120Hz
कवर डिस्प्ले 6.62 इंच AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 16GB RAM, 1TB स्टोरेज
बैटरी 6000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस
कैमरा 200MP + 50MP + 50MP, 20MP फ्रंट कैमरा
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16, ColorOS 16

अन्य फीचर्स (Other Features)

Oppo Find N6 Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, WiFi, Bluetooth और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन को Oppo AI Pen के साथ लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स को बेहतर प्रोडक्टिविटी और स्मार्ट एक्सपीरियंस मिलता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।