poco x5 gt launch date in india, know the price and features here
POCO X5 GT : नई दिल्ली। POCO जल्द ही POCO X5 GT सीरीज को लेकर आ रही है। पोको, जो पहले Xiaomi और Pocophone के नाम से जाना जाता था, एक चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी है। पोको ब्रांड को पहली बार अगस्त 2018 में Xiaomi के तहत एक मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइन के रूप में लॉन्च किया गया था और Pocophone F1 का नाम से अपना पहला स्मार्टफोन जारी किया। पोको फोन का अब तक चार सीरीज लॉन्च हो चुका है जिसमें POCO F, POCO X, POCO M और POCO C Series शामिल है।
Smartphone Offer : इस धांसू स्मार्टफोन पर मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट, खरीदने के लिए मची लूट
जानकारी के मुताबिक, POCO X5 GT इस माह 18 जनवरी 2023 को भारत में लॉन्च होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि 29,990 एक्सपेक्टेड प्राइस होगी। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं कि फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के मामले में यह कैसा होने वाला है।
POCO X5 GT में बेस्ट स्पेक्स का प्रीमियम लेवेल का दावा किया जा रहा है।
इस ब्रांड में 8GB रैम, एक रिस्पॉन्सिव डिस्प्ले और एक बड़ी बैटरी के साथ एक मजबूत चिपसेट शामिल है, जो सभी ऐप्स को सुचारू रूप से चलाने में सक्षम है।
डिसप्ले 6.7 इंच (17.02 सेमी)393 पीपीआई, एमोलेड144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेटइस सीरीज में यूजर्स बिना किसी परेशानी के एचडी मूवीज और गेम्स का आनंद भी ले सकते हैं।
POCO X5 GT में ली-पॉलिमर टाइप बैटरी है और इसकी क्षमता 5000mAh है। यह 80W के फास्ट चार्जिंग मैकेनिज्म को भी सपोर्ट करता है।