(Google Pixel 11 Pro Fold Launched/ Image Credit: Screengrab)
नई दिल्ली: Google Pixel 11 Pro Fold Launched: Google ने भारत में अपना नया बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold लॉन्च (Google Pixel 11 Pro Fold Launched) कर दिया है। इसे नई Pixel 11 सीरीज के साथ पेश किया गया है। फोन की कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है। यह 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में आता है और Olive कलर में उपलब्ध है। फोन के प्री-ऑर्डर Flipkart और Google India के ऑनलाइन स्टोर से किए जा सकते हैं।
फोन में अंदर की तरफ 8 इंच का OLED Super Actua Flex डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2076×2152 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक है। बाहर 6.5 इंच का OLED कवर डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट करता है। फोन में Tensor G6 चिपसेट और Titan M3 सिक्योरिटी चिप दी गई है। इसे IP68 रेटिंग भी मिली है।
फोटोग्राफी के लिए Pixel 11 Pro Fold में ट्रिपल रियर कैमरा (Google Pixel 11 Pro Fold Launched) सेटअप है। इसमें 48MP का मुख्य कैमरा, 10.5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल जूम देता है। सेल्फी के लिए अंदर और बाहर दोनों स्क्रीन पर 10MP कैमरे मिलते हैं। फोन 4K वीडियो को 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है।
फोन में 4,806mAh की बैटरी दी गई है जिसे कंपनी 24 घंटे से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम बताती है। 30W चार्जिंग से करीब 30 मिनट में बैटरी 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इसमें 25W वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और USB Type-C जैसे विकल्प दिए गए हैं। फोन की मोटाई फोल्ड होने पर 10.1mm और खुलने पर 5mm है।
Pixel 11 Pro Fold Android 17 के साथ (Google Pixel 11 Pro Fold Launched) आता है। Google ने इस फोन के लिए सात साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड, सिक्योरिटी अपडेट और Pixel Drop अपडेट देने का वादा किया है। करीब 239 ग्राम वजन वाले इस फोल्डेबल फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। प्रीमियम कीमत के साथ Google ने इसमें बड़ी स्क्रीन, दमदार कैमरा और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट अवधि पर खास जोर दिया है।