(iPhone 17 Pro On Down Payment/ Image Credit: Apple)
नई दिल्ली: iPhone 17 Pro On Down Payment: भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये है। 256GB मॉडल की इतनी कीमत होने के कारण इसे खरीदना हर किसी के बजट में आसान नहीं होता। हालांकि, अगर एक्सचेंज ऑफर, बैंक डिस्काउंट और EMI का सही इस्तेमाल किया जाए तो पूरी रकम एक साथ देने की जरूरत नहीं पड़ती। इन ऑफर्स को मिलाकर करीब 20 हजार रुपये की डाउन पेमेंट (iPhone 17 Pro On Down Payment) में भी फोन खरीदने का विकल्प बन सकता है।
अगर आपके पास पुराना iPhone है तो एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर (iPhone 17 Pro On Down Payment) नई डिवाइस की कीमत काफी कम की जा सकती है। उदाहरण के तौर पर iPhone 14 Pro को एक्सचेंज करने पर करीब 33,000 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है। इसके अलावा करीब 6,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। इस तरह पुराने फोन की कीमत नई खरीदारी में एडजस्ट हो जाती है और जेब पर पड़ने वाला बोझ घटता है।
iPhone 17 Pro खरीदते समय कुछ बैंक कार्ड ऑफर्स का लाभ भी लिया जा सकता है। Axis Bank, ICICI Bank और SBI Card के क्रेडिट कार्ड पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट या कैशबैक मिलने की जानकारी दी गई है। अगर एक्सचेंज और बैंक ऑफर दोनों मिल जाएं तो फोन की प्रभावी कीमत में अच्छी कमी आ सकती है।
जिन ग्राहकों के पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना फोन नहीं है वे EMI विकल्प चुन सकते हैं। Piramal Finance के जरिए क्रेडिट कार्ड के बिना भी जीरो डाउन पेमेंट EMI (iPhone 17 Pro On Down Payment) का विकल्प उपलब्ध हो सकता है। इसकी ब्याज दर करीब 12.09 प्रतिशत सालाना से शुरू होती है। वहीं Bajaj Finance के जरिए लगभग 5,621 रुपये की मासिक EMI पर फोन खरीद सकते हैं।
Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर भी क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लिए EMI विकल्प उपलब्ध है। चेकआउट के समय ग्राहक अलग-अलग किस्त योजनाओं की तुलना कर सकता है। एक्सचेंज वैल्यू, बोनस, बैंक ऑफर और EMI को मिलाकर करीब 20 हजार रुपये की शुरुआती राशि में फोन खरीदने का विकल्प बन सकता है।