Tecno Pova 8 Pro Launch Date: सामने स्क्रीन तो हर फोन में है, लेकिन पीछे भी स्क्रीन! ये अनोखा डिस्प्ले वाला नया 5G फोन आते ही मचा रहा तहलका

Ads

Tecno Pova 8 Pro Launch Date: टेक्नो भारत में 18 अगस्त को नया Tecno Pova 8 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन दमदार बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ बाजार में दस्तक देगा।

  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 05:28 PM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 05:57 PM IST

(Tecno Pova 8 Pro Launch Date/ Image Credit: Tecno)

HIGHLIGHTS
  • 18 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा।
  • पीछे मिलेगा खास Alive Matrix Display।
  • 6,500mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है।

नई दिल्ली: Tecno Pova 8 Pro Launch Date: टेक्नो भारत में अपने POVA सीरीज का नया स्मार्टफोन Tecno Pova 8 Pro 5G लॉन्च करने (Tecno Pova 8 Pro Launch Date) की तैयारी में है। कंपनी इस फोन को 18 अगस्त को भारतीय बाजार में पेश करेगी। जून में लॉन्च हुए POVA 8 के बाद यह सीरीज का नया प्रीमियम मॉडल होगा। फोन में दमदार फीचर्स के साथ एक खास डिजाइन देखने को मिलेगा। इसका सबसे बड़ा आकर्षण इसका रियर डिस्प्ले है, जो इसे बाकी स्मार्टफोन से अलग बनाता है।

पीछे मिलेगा Alive Matrix Display

Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर Alive Matrix Display दिया जा सकता है। यह फोन के पीछे एक एक्टिव विजुअल पैनल की तरह काम करेगा। इसमें यूजर्स को अलग-अलग लाइटिंग पैटर्न और डायनेमिक नोटिफिकेशन देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि फोन टेबल पर उल्टा रखा होने पर भी पीछे की स्क्रीन से नोटिफिकेशन और दूसरे विजुअल संकेत देखे जा सकेंगे। यह फीचर फोन (Tecno Pova 8 Pro Launch Date) के डिजाइन को काफी अलग और आकर्षक बना सकता है।

144Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

फोन में 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस हो सकती है। स्क्रीन 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट कर सकती है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.18 प्रतिशत तक हो सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट मिलने की संभावना है। साथ में Arm Mali-G615 MC2 GPU और ऑक्टा-कोर CPU दिया जा सकता है। फोन को 8GB और 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जा सकता है।

50MP OIS कैमरा और 6,500mAh बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा (Tecno Pova 8 Pro Launch Date) दिया जा सकता है। पावर के लिए इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Tecno Pova 8 Pro 5G भारत में कब लॉन्च होगा?

Tecno Pova 8 Pro 5G को भारत में 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।

फोन में कौन-सा प्रोसेसर मिल सकता है?

इसमें 4nm MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

Tecno Pova 8 Pro 5G की बैटरी कितनी होगी?

फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

फोन के कैमरे कितने मेगापिक्सल के होंगे?

इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।