(iPhone 18 Pro Max Launch Date/ Image Credit: Apple)
नई दिल्ली: iPhone 18 Pro Max Launch Date: Apple सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च (iPhone 18 Pro Max Launch Date) कर सकता है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी का बड़ा iPhone लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को आयोजित हो सकता है। यह कार्यक्रम Apple के मुख्यालय स्थित Steve Jobs Theater में होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कीनोट सुबह 10 बजे Pacific Time पर शुरू हो सकता है। ईस्टर्न टाइम के अनुसार दोपहर 1 बजे और UK में शाम 6 बजे शुरू होगा।
iPhone 18 Pro Max के लॉन्च को (iPhone 18 Pro Max Launch Date) लेकर पहले 8 सितंबर की तारीख की चर्चा थी, लेकिन नई जानकारी में 9 सितंबर को ज्यादा संभावित बताया गया है। अमेरिका में 7 सितंबर को Labor Day है और Apple आमतौर पर इस छुट्टी के तुरंत बाद iPhone इवेंट आयोजित करने से बचता है। ऐसे में 9 सितंबर की तारीख कंपनी के सामान्य लॉन्च पैटर्न के करीब दिखाई देती है। इसी इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश किया जा सकता है।
अगर 9 सितंबर को लॉन्च इवेंट होता है तो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो सकते हैं। यह Apple के सामान्य शुक्रवार वाले प्री-ऑर्डर पैटर्न से थोड़ा अलग होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 11 सितंबर की जगह 12 सितंबर को प्री-ऑर्डर शुरू करने का फैसला कर सकती है। हालांकि, इस शेड्यूल की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
नए iPhone के बाजार में आने से पहले Apple iOS 27 को भी जारी कर सकता है। मौजूदा रिलीज पैटर्न के आधार पर यह अपडेट 14 सितंबर के आसपास उपलब्ध होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि iOS 27 केवल iPhone 18 सीरीज तक सीमित नहीं रहेगा। उम्मीद है कि iOS 26 को सपोर्ट करने वाले iPhone मॉडल भी नए सॉफ्टवेयर अपडेट को चला सकेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो सकती है। इसी दौरान Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की घोषणा (iPhone 18 Pro Max Launch Date) भी संभव है। हालांकि, फोल्डेबल मॉडल की बिक्री और उपलब्धता अलग समय पर हो सकती है। फिलहाल 9 सितंबर की तारीख केवल रिपोर्ट पर आधारित है। Apple इस महीने के अंत तक लॉन्च इवेंट की आधिकारिक जानकारी दे सकता है।