Samsung Galaxy M34 5G
Samsung Galaxy M34 5G: सैमसंग गैलेक्सी के स्मार्टफोन की मांग बाजार में हमेशा होती है। इसी बीच सैमसंग गैलेक्सी M34 5G स्मार्टफोन का एक और नया वेरिएंट ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है। बता दें कि इसी साल जुलाई में इस सैमसंग मोबाइल फोन के 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पेश किया गया था। अब कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी का 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया है।
स्क्रीन : 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ फोन में 6.5 इंच की फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है।
प्रोसेसर : Samsung Galaxy M34 5G में प्रोसेसिंग के लिए ब्रांड की ही एक्सनॉस 1280 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है तथा 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इस फोन के साथ 4 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलती हैं।
मैमोरी : फोन में 6 जीबी/8 जीबी रैम के साथ 8 जीबी रैम प्लस (वर्चुअल रैम सपोर्ट) का फायदा भी है।
कैमरा : कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है।
बैटरी : Samsung Galaxy M34 5G को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा गया है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस भी किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह फोन 2 दिन का बैकअप देने की क्षमता रखता है।
Read more: Curry Leaves Benefits: करी पत्ते के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप
इस सैमसंग स्मार्टफोन के नए 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत वैसे तो 24 हजार 499 रुपये तय की गई है। लेकिन, फेस्टिव सीजन सेल में सैमसंग इस स्मार्टफोन को 20 हजार 999 रुपये में बेच रही है। इसके अलावा आप एचडीएफसी बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन के जरिए बिल पेमेंट पर 2 हजार का इंस्टेंट डिस्काउंट भी देगी। इस हैंडसेट को सैमसंग की ऑफिशियल साइट के अलावा Amazon से खरीदा जा सकता है।