(Samsung Galaxy Z Flip 8 Launch Date/ Image Credit: Samsung)
नई दिल्ली: Samsung Galaxy Z Flip 8 Launch Date: सैमसंग का नया फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 8 जल्द बाजार में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने अभी तक फोन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है लेकिन कई लीक रिपोर्ट्स में इसके फीचर्स और कीमत को लेकर जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि यह पिछले मॉडल Galaxy Z Flip 7 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। हालांकि डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। लेकिन परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर में सुधार देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग अपने Galaxy Unpacked इवेंट में इस फोन को पेश (Samsung Galaxy Z Flip 8 Launch Date) कर सकती है। यह इवेंट 22 जुलाई को लंदन में आयोजित किया जाएगा। इसी दौरान कंपनी Galaxy Z Fold 8 और नई Galaxy Watch सीरीज भी लॉन्च कर सकती है। भारतीय समय के अनुसार यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा। कीमत की बात करें तो Galaxy Z Flip 8 के 256GB मॉडल की कीमत यूरोप में करीब 1,299 यूरो यानी लगभग 1.41 लाख रुपये हो सकती है। वहीं 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 1,499 यूरो यानी लगभग 1.60 लाख रुपये रहने का अनुमान है। भारत में इसकी कीमत पिछले मॉडल से ज्यादा हो सकती है।
लीक जानकारी के मुताबिक Galaxy Z Flip 8 में 6.9 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलने की संभावना है। फोन के बाहर वाला कवर डिस्प्ले 4.1 इंच का रह सकता है। जिसमें बेहतर रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन फोन को पहले से पतला और हल्का बनाने की कोशिश की जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका वजन करीब 180 ग्राम हो सकता है जिससे इसे इस्तेमाल करना और आसान हो जाएगा।
Galaxy Z Flip 8 में बाजार के हिसाब से अलग-अलग प्रोसेसर दिए जा सकते हैं। कुछ देशों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की संभावना है, जबकि भारत और यूरोप में Exynos 2600 प्रोसेसर वाला मॉडल आ सकता है। फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB/512GB स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। यह डिवाइस Android 17 आधारित One UI 9 के साथ लॉन्च हो सकता है।
कैमरा सेक्शन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। बैटरी क्षमता करीब 4,300mAh रहने की संभावना है जबकि 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कुल मिलाकर Galaxy Z Flip 8 में बेहतर प्रोसेसर, हल्का डिजाइन, ज्यादा RAM और नए सॉफ्टवेयर फीचर्स के साथ (Samsung Galaxy Z Flip 8 Launch Date) यूजर्स को बेहतर फोल्डेबल अनुभव देने की कोशिश की जा सकती है।