(Vivo Y51 Pro 5G Launched / Image Credit: Vivo)
नई दिल्ली: Vivo Y51 Pro 5G Launched: Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह Y सीरीज का एक नया वेरिएंट है, जो खासतौर पर हाई-स्पीड 5G कनेक्टिविटी और बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। Vivo Y51 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट्स और दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध कराया गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
Vivo Y51 Pro 5G के बेस वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये तय की गई है, जबकि दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज 27,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 11 मार्च से Flipkart और Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। 16 मार्च तक पहले 2500 रुपये तक के कैशबैक का ऑफर भी मिलेगा। स्मार्टफोन फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
Vivo Y51 Pro 5G में 6.75 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका डिजाइन भी आकर्षक है, और यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस प्रदान करता है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है और यह मल्टीटास्किंग और तेज स्पीड के लिए सक्षम है।
Vivo Y51 Pro 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए आदर्श है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा है। कैमरा 4K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। स्मार्टफोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे इसे जल्दी चार्ज किया जा सकता है।
Vivo Y51 Pro 5G में 5G कनेक्टिविटी, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.4, GPS, USB टाइप-C पोर्ट, और ग्लोनास, BeiDou और QZSS जैसी तकनीकों का समर्थन मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो आपकी डेटा सुरक्षित करता है।