Xiaomi 17 Max Launched: लॉन्च होते ही छा गया Xiaomi का ये धांसू फोन, 200MP कैमरे के साथ खोला चौंकाने वाले फीचर्स का पिटारा! कीमत भी आपके बजट में
Xiaomi 17 Max Launched: Xiaomi ने अपने 17 सीरीज का पांचवा मॉडल Xiaomi 17 Max लॉन्च कर दिया है। जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 8000mAh बैटरी दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत चीन में करीब 68,000 रुपये यानी 4,799 युआन रखी गई है। यह फोन हाई-परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ के लिए बनाया गया है।
(Xiaomi 17 Max Launched/ Image Credit: Xiaomi)
- 6.9 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
- Snapdragon 8 Elite Gen 5 पावरफुल 3nm चिपसेट
- Leica ट्रिपल कैमरा सिस्टम (200MP मेन कैमरा)
Xiaomi 17 Max Launched: Xiaomi ने अपनी 17 सीरीज का नया और पावरफुल स्मार्टफोन Xiaomi 17 Max लॉन्च कर दिया है। यह इस लाइनअप का पांचवां मॉडल है। कंपनी ने इसे हाई-एंड यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। चीन में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 4,799 युआन यानी करीब 68,000 रुपये रखी गई है। इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमत स्टोरेज और रैम के अनुसार बढ़ती जाती है।
डिस्प्ले और डिजाइन (Display and Design)
इस फोन में 6.9 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1,200×2,608 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 3500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। यह HDR10+, Dolby Vision और Vivid HDR सपोर्ट करता है। स्क्रीन को मजबूत बनाने के लिए Dragon Crystal 3.0 प्रोटेक्शन दी गई है। साथ ही फोन को IP68 रेटिंग मिली है। जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
परफॉर्मेंस और कैमरा सेटअप (Performance and Camera Setup)
Xiaomi 17 Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3nm तकनीक पर आधारित है और 4.6GHz तक की स्पीड पर काम करता है। सुरक्षा के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें Leica ट्यूनिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसके अलावा 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी (Battery and Connectivity)
इस स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक बैकअप देती है। यह 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, 5G, Bluetooth 5.4, NFC, USB Type-C और NavIC सपोर्ट मिलता है। यह फोन हाई परफॉर्मेंस, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ बाजार में iPhone 17 और Samsung S25 Plus जैसे फ्लैगशिप फोन्स को भी कड़ी टक्कर दे सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Garena Free Fire Max Codes 22 May 2026: Free Fire Max में बड़ा धमाका! आज के लेटेस्ट कोड्स ने मचाई खलबली, किस्मत वालों को मिलेंगे शानदार रिवॉर्ड्स!
- Gwalior Kayastha Samaj: कायस्थ समाज का बड़ा ऐलान, अब तीसरी संतान पैदा करने पर मिलेंगे 21 हजार रुपये, जानिए इस बड़े फैसले के पीछे की वजह
- ED Raid on Shantanu Sinha’s House: कई दिनों से बंद था पूर्व DCP का आलीशान बंगला, ED ने तोड़ा ताला… फिर अंदर जो-जो मिला, देखकर अधिकारी भी रह गए दंग

Facebook


