Rahul Arunoday Banerjee Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर, इस दिग्गज अभिनेता का हुआ निधन

Ads

Rahul Arunoday Banerjee Passes Away: एक सीरियल की शूटिंग के दौरान फेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है।

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 10:12 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 10:42 PM IST

Rahul Arunoday Banerjee Passes Away/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • फेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है।
  • सीरियल की शूटिंग के दौरान दीघा में उनकी मौत हो गई।
  • इस खबर ने उनके परिवार और करीबियों को झकझोर कर रख दिया है।

Rahul Arunoday Banerjee Passes Away: नई दिल्ली: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली और दुखद खबर निकलकर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल, फेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि एक सीरियल की शूटिंग के दौरान दीघा में उनकी मौत हो गई। इस खबर ने उनके परिवार और करीबियों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक़, अभिनेता राहुल बनर्जी लोकप्रिय सीरियल ‘भोले बाबा पार करेगा’ में लीड रोल निभा रहे थे। इसी की शूटिंग के लिए पूरी शूटिंग यूनिट दीघा के पास तलसारी पहुंची थी। शूटिंग खत्म होने के बाद राहुल सीरियल की लीड एक्ट्रेस के साथ समुद्र के किनारे टहलने और पानी का आनंद लेने चले गए। (Rahul Arunoday Banerjee Passes Away) इसी दौरान वह लहरों की चपेट में आ गए और गहरे पानी में डूबने लगे। वहां मौजूद टेक्नीशियनों ने जब उन्हें डूबते देखा, तो वे तुरंत बचाने के लिए दौड़े और उन्हें किसी तरह बाहर निकाला।

इस शख्स ने की एक्टर के निधन की पुष्टि

Rahul Arunoday Banerjee Passes Away:  दिगंत बागची ने फेडरेशन की ओर से इस घटना की पुष्टि की है। बागची ने बताया कि, जब राहुल को पानी से बाहर निकाला गया, तब उनकी सांसे चल रही थी। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल जाते वक्त ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, अभी यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि मौत की असली वजह पानी में डूबना ही था या उन्हें कोई अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था। (Rahul Arunoday Banerjee Passes Away) ईस्ट मिदनापुर जिला पुलिस ने एक्टर के निधन की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

राहुल अरुणोदय बनर्जी कौन थे?

राहुल टॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा हैं। टेलीविजन में आने से पहले राहुल ने कई थिएटर में काम किया। उन्होंने ज़ी बांग्ला के पॉपुलर प्रोग्राम खेल में आदित्य का रोल निभाकर दर्शकों का ध्यान खींचा। इस सफलता के बाद उन्हें एक फिल्म का ऑफर मिला, जिससे उन्हें और भी बड़ी पहचान मिली। राहुल का पॉडकास्ट प्रोग्राम ‘सहज कथा’ भी काफी पॉपुलर हुआ है।

Rahul Arunoday Banerjee Passes Away:  उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह लंबे समय तक एक सीरियल में भी दिखे थे। (Rahul Arunoday Banerjee Passes Away) फिर लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने सीरियल में वापसी की। हाल ही में वह सीरियल भोले बाबा पर करेगा में दिखे थे। उन्होंने सीरियल हरगौरी पैसे होटल में भी काम किया था। राहुल ने राज चक्रवर्ती की फिल्म चिरदिनी तुमी जे आमार से टॉलीवुड में डेब्यू किया था। सालों बाद भी उस फिल्म के गाने आज भी उतने ही पॉपुलर हैं। फिल्म में उनके साथ उनकी रियल लाइफ पत्नी प्रियंका सरकार थीं।

इन्हे भी पढ़ें:-