अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने एजुकेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, बोले- ‘अगर अकेला टीचर सभी विषयों को नहीं पढ़ा सकता तो स्टूडेंट कैसे सीख……’

Ads

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने एजुकेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, बोले- 'अगर अकेला टीचर सभी विषयों को नहीं पढ़ा सकता तो स्टूडेंट कैसे सीख......'

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 05:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

मुंबई। बिग बॉस 13वें सीजन के विजेता रहे अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला अक्सर इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपने फैन्स के लिए अपने फोटोज और विचार शेयर करते रहते हैं। ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला का एक ट्वीट सामने आया है, जिसके माध्यम से उन्होंने एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाया है।

read more: नाइट कर्फ्यू के आदेश जारी, 22 मार्च से 10 बजे के बाद सभी बाजार बंद, स्कूल भी बंद, इस राज्य सरकार …

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने एक ट्वीट कर कहा, ‘जब मैं स्कूल में था तो एक एक विचार जो आमतौर पर मेरे दिमाग में आता था…अगर एक अकेला टीचर सभी विषयों को नहीं पढ़ा सकता है… तो आप एक स्टूडेंट से सभी विषयों को सीखने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं…?’

सिद्धार्थ शुक्ला के इस ट्वीट की फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं और एजुकेशन सिस्टम के प्रति उनकी इस सोच की तारीफ भी कर रहे हैं। सिद्धार्थ के इस ट्वीट पर लाइक्स और रिट्वीट्स की भरमार हो चुकी है।

read more: धमाल मचा रहा शहनाज गिल का पंजाबी सॉन्ग ‘माइंड ना करी’, डेढ़ करोड़ स…

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस जीतने के बाद शहनाज गिल के साथ कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आए थे। इसके अलावा सिद्धार्थ अब ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ वेब सीरीज में नजर आएंगे। वहीं याद दिला दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ‘खतरों के खिलाड़ी’ का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा फिल्म ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ चुके हैं।