Actress Savitri Sreedharan Death: इस दिग्गज अभिनेत्री का निधन, महज 16 साल की उम्र में की थी अभिनय की शुरुआत, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
Actress Savitri Sreedharan Death: इस दिग्गज अभिनेत्री का निधन, महज 16 साल की उम्र में की थी अभिनय की शुरुआत, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
Actress Savitri Sreedharan Death: इस दिग्गज अभिनेत्री का निधन, महज 16 साल की उम्र में की थी अभिनय की शुरुआत, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर /image: Social Media
- मलयालम अभिनेत्री सावित्री श्रीधरन का निधन
- 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- ‘सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया’ से मिली पहचान
कोझिकोड (केरल)। Malayalam Actress Savitri Sreedharan Death: लोकप्रिय फिल्म ‘सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया’ में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहना पाने वाली दिग्गज मलयालम रंगमंच कलाकार और फिल्म अभिनेत्री सावित्री श्रीधरन (Malayalam Actress Savitri Sreedharan) का बुधवार को यहां उनके निवास पर निधन हो गया। फिल्म उद्योग (Malayalam Cinema News) से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। श्रीधरन 85 वर्ष की थीं। सूत्रों के मुताबिक, श्रीधरन पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं।
16 साल की उम्र में की थी अभिनय की शुरुआत
उनका रंगमंच पर चार दशक लंबा करियर रहा। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में थिएटर से अभिनय की शुरुआत की थी। करीब दो दशकों तक इस क्षेत्र में काम करने के बाद उन्होंने पेशेवर रंगमंच की ओर रुख किया।
केरल संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से हुई थी सम्मानित
Malayalam Actress Savitri Sreedharan Death प्रख्यात नाटककार के. टी. मोहम्मद के नाटक ‘दीपास्तंभम महाश्चर्यम’ में काम के बाद उनके थिएटर करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया। इसके बाद उन्होंने कई प्रमुख नाटक मंडलियों के साथ काम किया। रंगमंच में उनके समग्र योगदान के लिए उन्हें ‘केरल संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1991 में ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एम. टी. वासुदेवन नायर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कदावु’ से की थी।
फिल्म ‘सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया’ से मिली पहचान
एक लंबे अंतराल के बाद, उन्होंने 2018 में फिल्म ‘सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया’ (Sudani From Nigeria Actress) से बड़े पर्दे पर वापसी की, जहां उनके अभिनय की व्यापक रूप से प्रशंसा हुई। इस फिल्म में शानदार भूमिका के लिए उन्हें 2019 में सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री के ‘केरल राज्य फिल्म पुरस्कार’ से नवाजा गया और ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ में उनका विशेष उल्लेख हुआ।
भी पढ़ें
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में होगी पंचायत सचिवों की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे और कहां से करें आवेदन
- छत्तीसगढ़ में विधायक का मोबाइल हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, MLA ने पार्टी पदाधिकारियों को किया सतर्क
- छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को रहेगी छुट्टी, हो गया सरकारी अवकाश का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- आज बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान, इस वजह से कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला

Facebook


