Actress Tabassum Passed Away: लगातार दो बार आए हार्ट अटैक से अभिनेत्री तबस्सुम का निधन, 10 दिनों से चल रहा था इलाज

Actress Tabassum Passed Away: कल यानी शुक्रवार रात तबस्सुम को दो बार हार्ट अटैक आया था, उन्हें पहला हार्ट अटैक 8:40 बजे और दूसरा 8:42 बजे आया था, जिस कारण से उनका निधन हो गया

Actress Tabassum Passed Away: लगातार दो बार आए हार्ट अटैक से अभिनेत्री तबस्सुम का निधन, 10 दिनों से चल रहा था इलाज
Modified Date: December 3, 2022 / 05:19 pm IST
Published Date: December 3, 2022 5:19 pm IST

Actress Tabassum Passed Away: सिनेमा जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही तबस्सुम (Tabasum) अब इस दुनिया में नहीं रही, 78 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। उन्हें कल यानी शुक्रवार रात हार्ट अटैक आया था, जिस वजह से उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है।

बता दें कि तबस्सुम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ही साल 1947 में आई फिल्म ‘मेरा सुहाग’ से की थी, जिसके बाद वो कई फिल्में और टीवी शो का हिस्सा रहीं, हालांकि अब 78 साल की उम्र में इस जानी-मानी अदाकारा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Actress Tabassum Passed Away: हार्ट अटैक से हुई मौत

कल यानी शुक्रवार रात तबस्सुम को दो बार हार्ट अटैक आया था, उन्हें पहला हार्ट अटैक 8:40 बजे और दूसरा 8:42 बजे आया था, जिस कारण से उनका निधन हो गया, वहीं आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया है।

read more: रैगिंग के दौरान सीनियर्स ने कराया ऐसा काम! वीडियो वायरल होने के बाद 12 स्टूडेंटस को कॉलेज से निकाला, 5 अरेस्ट

read more:  IAS सुबोध कुमार सिंह का हुआ प्रमोशन, कई IAS अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com