Actress Tabassum Passed Away: सिनेमा जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही तबस्सुम (Tabasum) अब इस दुनिया में नहीं रही, 78 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। उन्हें कल यानी शुक्रवार रात हार्ट अटैक आया था, जिस वजह से उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है।
बता दें कि तबस्सुम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ही साल 1947 में आई फिल्म ‘मेरा सुहाग’ से की थी, जिसके बाद वो कई फिल्में और टीवी शो का हिस्सा रहीं, हालांकि अब 78 साल की उम्र में इस जानी-मानी अदाकारा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
कल यानी शुक्रवार रात तबस्सुम को दो बार हार्ट अटैक आया था, उन्हें पहला हार्ट अटैक 8:40 बजे और दूसरा 8:42 बजे आया था, जिस कारण से उनका निधन हो गया, वहीं आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया है।
read more: IAS सुबोध कुमार सिंह का हुआ प्रमोशन, कई IAS अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग