Mithun Chakraborty Health Update
एंटरटेनमेंट डेस्क : Mithun Chakraborty Health Update : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद गुरुवार को उनके दाहिने हाथ की एक छोटी सर्जरी की गई थी। डॉक्टरों के अनुसार, सर्जरी के बाद उनकी हालत पूरी तरह ठीक और स्थिर है। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, एक पुराने हादसे के बाद मिथुन चक्रवर्ती के दाहिने हाथ में एक मेटल प्लेट लगाई गई थी। डॉक्टरों की सलाह पर गुरुवार को माइनर सर्जरी करके इस प्लेट को बाहर निकाल दिया गया है। अस्पताल पहुंचे शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया को बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है और मिथुन दा न्यूटाउन स्थित अपने घर लौट रहे हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर तस्वीरें साझा करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। गौरतलब है कि 76 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती ने अपने पांच दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
Kolkata | West Bengal CM Suvendu Adhikari met actor and BJP leader Mithun Chakraborty at a private hospital, where he is undergoing treatment.
(Source: CMO) pic.twitter.com/VTVVmaDtvX
— ANI (@ANI) August 7, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-