मीडिया के सामने छलके ऐश्वर्या राय के आंसू

मीडिया के सामने छलके ऐश्वर्या राय के आंसू

मीडिया के सामने छलके ऐश्वर्या राय  के आंसू
Modified Date: December 4, 2022 / 12:34 am IST
Published Date: December 4, 2022 12:34 am IST

एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आये दिन कुछ न कुछ घटना हो रही है  बीते दिन वे अपने पापा की  बर्थ एनिवर्सरी पर चैरिटी इवेंट में गईं थी. वहां हो रहे शोर-गुल से परेशान ऐश्वर्या ने बार-बार मीडिया से चुप रहने को कहा लेकिन कोई भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था. आखि‍रकार मीडिया के इस तरह के बर्ताव के चलते ऐश्वर्या की आंखों में आंसू आ गए थे. इस घटना के बाद बच्चन परिवार ने तय किया है कि वो आराध्या को कैमरों से दूर रखेंगे।

खबरों की मानें तो ऐश्वर्या ने आराध्या को पैपराजी को हैंडल करने का तरीका सिखाया है. छोटी उम्र में ही वो जानती है कि वो ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती है, जो पब्ल्कि फिगर है। उसे पता है कि वो जहां भी जाएगी उसकी तस्वीरें खींची जाएंगी।हालांकि अब ऐसा नहीं होने वाला। चैरिटी इवेंट में हुए घटना के बाद बच्चन परिवार को लगता है कि छोटी सी उम्र में आराध्या के लिए यह सब ज्यादा है। इसलिए अब वो आराध्या को कैमरा से दूर रखेंगे। सोमवार को अपने पिता कृष्णाराज राय की बर्थ एनीवर्सरी पर ऐश्वर्या ने 100 बच्चों की सर्जरी के लिए प्रायोजित करने का कदम उठाया। एक एनजीओ द्वारा आयोजित इस इवेंट में ऐश्वर्या अस्पताल में बच्चों से मिलने अपनी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं.

बता दें कि ऐश्वर्या के साथ मीडिया का इस तरह पेश आना कोई पहली घटना नहीं है। पिछले दिनों मनीष मल्होत्रा की पार्टी में फोटोग्राफर्स ने ऐश्वर्या की गलत एंगल से तस्वीर क्लि‍क करने की कोशि‍श की थी.


लेखक के बारे में