Akshay Kumar On Paresh Rawal: हेरा फेरी 3 विवाद पर अक्षय कुमार का बड़ा बयान! बोले- मेरे को-स्टार को बेवकूफ कहना गलत, मामला कोर्ट में

Ads

हेरा फेरी 3 विवाद पर अक्षय कुमार का बड़ा बयान....Akshay Kumar On Paresh Rawal: Akshay Kumar's big statement on Hera Pheri 3 controversy

  •  
  • Publish Date - May 27, 2025 / 07:31 PM IST,
    Updated On - May 27, 2025 / 07:31 PM IST

Akshay Kumar On Paresh Rawal | Image Source | IBC24

HIGHLIGHTS
  • अक्षय कुमार ने हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च पर तोड़ी चुप्पी,
  • हेरा फेरी 3 विवाद पर दिया बड़ा बयान
  • मेरे को-स्टार को बेवकूफ बोलना गलत है- अक्षय कुमार

Akshay Kumar On Paresh Rawal:  बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान ‘हेरा फेरी 3’ से जुड़े विवाद पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने अपने लंबे समय से को-स्टार रहे परेश रावल का बचाव करते हुए सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं को गलत ठहराया।

Read More : Bhilai Car Accident: तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू कार ने उड़ाए पान ठेला और समोसे की दुकानें, युवक-युवती फरार

Akshay Kumar On Paresh Rawal:  अभिनेता अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की मेरे को-स्टार को बेवकूफ बोलना गलत है। मैं पिछले 32 सालों से उनके साथ काम कर रहा हूं। वो बेहद शानदार अभिनेता हैं और मैं उनसे बहुत कुछ सीखता हूं। हालांकि अक्षय ने इस मुद्दे पर ज्यादा बात करने से इनकार करते हुए कहा कि यह मंच इस विवाद पर चर्चा के लिए उपयुक्त नहीं है। जो भी कुछ हुआ है, ये बहुत ही सीरियस मैटर है। इसे कोर्ट में हैंडल किया जाएगा। मैं इस मंच पर इस बारे में बात नहीं करूंगा।

Read More : Raipur Crime News: हिरण की खाल बेचने निकले थे तीन तस्कर, राजधानी में वन विभाग ने रंगेहाथ दबोचा, सींग और खाल बरामद

Akshay Kumar On Paresh Rawal यह विवाद उस समय सामने आया जब अभिनेता परेश रावल ने बहुचर्चित कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी 3 से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने परेश रावल को ट्रोल करते हुए उन्हें बेवकूफ तक कह दिया। परेश रावल के वकील ने बयान जारी कर साफ किया कि एक्टर ने काफी पहले ही फिल्म छोड़ने का निर्णय ले लिया था और इसका स्क्रिप्ट या किसी अन्य से मतभेद से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस को इस फैसले की जानकारी दे दी गई थी।

Read More : Raipur News: राजधानी के सरकारी राशन दुकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई चोरों की करतूत, पुलिस जाँच में जुटी

Akshay Kumar On Paresh Rawal वहीं अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस की ओर से वकील ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद परेश रावल का अचानक प्रोजेक्ट से हट जाना प्रोडक्शन के लिए बड़ा झटका रहा। इसके चलते उन्हें नोटिस भी भेजा गया है।

"हेरा फेरी 3 में परेश रावल क्यों नहीं हैं?"

परेश रावल ने काफी पहले ही फिल्म हेरा फेरी 3 से अलग होने का फैसला किया था। उनके वकील ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय स्क्रिप्ट या किसी मतभेद के कारण नहीं लिया गया है, बल्कि उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के अनुसार है।

"क्या अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच कोई झगड़ा है?"

नहीं, अक्षय कुमार ने खुद ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा कि वे परेश रावल को बहुत सम्मान देते हैं और उन्हें "शानदार अभिनेता" मानते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर हो रही आलोचनाओं को भी गलत ठहराया।

"हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की भूमिका क्या है?"

अक्षय कुमार हेरा फेरी सीरीज़ के मुख्य किरदारों में से एक हैं। हालांकि फिल्म को लेकर चल रहे विवादों के कारण स्क्रिप्ट और कास्ट में कुछ बदलाव हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल वह फिल्म से जुड़े हुए हैं।

"क्या 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शुरू हो चुकी है?"

हां, हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी थी, लेकिन परेश रावल के अचानक प्रोजेक्ट से हटने के कारण प्रोडक्शन को कुछ व्यवधानों का सामना करना पड़ा है।

"परेश रावल को 'हेरा फेरी 3' से हटने पर कानूनी नोटिस क्यों भेजा गया?"

अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस की ओर से बताया गया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाने के बाद परेश रावल का हटना प्रोडक्शन टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर गया, इसलिए उन्हें नोटिस जारी किया गया है।