4 साल के लिए अटकी भंसाली की ये फिल्म! साउथ के ये सुपरस्टार नहीं दे पा रहे डेट्स
4 साल के लिए अटकी भंसाली की ये फिल्म! साउथ के ये सुपरस्टार नहीं दे पा रहे डेट्स : Allu Arjun is unable to give dates, Bhansali stuck for 4 years!
मुंबई । पुष्पा की सफलता ने अल्लू अर्जुन को इंडिया का नया पैन इंडिया सुपरस्टार बना दिया। कोविड काल में बिना किसी प्रचार प्रसार के रिलीज हुई पुष्पा ने हिंदी बेल्ट में भौकाल काट दिया। सिनेमाघरों में 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ लगी अल्लू अर्जुन ने धाकड़ कमाई की। पुष्पा ने दुनियाभर से 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। अल्लू अर्जुन के स्टारडम का एक और नमूना हाल ही में न्यूयॉर्क की सड़को में दिखा। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार संजय लीला भंसाली अल्लू अर्जुन के साथ एक पैन इंडिया फिल्म बनाने का प्लान कर रहे है। संजय ने इस संबंध में अल्लू अर्जुन से मीटिंग भी की लेकिन अभिनेता मेकर्स को डेट्स नहीं दे पा रहे है।
Read more : 4 साल के लिए अटकी भंसाली की ये फिल्म! साउथ के ये सुपरस्टार नहीं दे पा रहे डेट्स
बताया जा रहा हैं कि अल्लू अर्जुन साल 2026 तक फ्री नहीं है। उनके पास तमिल के डायरेक्टर एटली कुमार, एस एस राजामौली, वेणु श्रीराम, कोर्टला सिवा की फिल्में है।जिनकी शूटिंग कंप्लीट करते करते अभिनेता को 4 सास तक समय लग जाएगा। ऐसे में शायद ही अल्लू संजय को डेट्स दे पाए। संजय लीला भंसाली के अलावा भी बॉलीवुड के दो और बड़े प्रोड्यूसर अल्लू अर्जुन से मिल चुके हैं। लेकिन प्रॉब्लम्स डेट्स की ही है. अल्लू अर्जुन के पास जो भी प्रोड्यूसर डायरेक्टर फिल्म के ऑफर लेकर आ रहे हैं, उन्हें अल्लू एक बात और भी साफ तौर पर कह रहे हैं कि वह पैन-इंडिया स्टार हैं। इसलिए किसी भी कीमत पर बॉलीवुड एक्टर की फिल्म में सेकंड लीड रोल नहीं करेंगे।

Facebook


