अभिनेता अनुपम खेर हुए चोटिल, ‘विजय 69’ फिल्म की शूटिंग के दौरान कंधे में लगी चोट, ट्वीट कर दी जानकारी

Anupam Kher injured his shoulder during the shooting of the film: अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म 'विजय 69' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए।

अभिनेता अनुपम खेर हुए चोटिल, ‘विजय 69’ फिल्म की शूटिंग के दौरान कंधे में लगी चोट, ट्वीट कर दी जानकारी

Anupam Kher on Team India

Modified Date: May 22, 2023 / 03:47 pm IST
Published Date: May 22, 2023 3:29 pm IST

Anupam Kher injured his shoulder during the shooting of the film : मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म ‘विजय 69’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उनके कंधे में चोट लगी है। उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। फिल्म निर्माण कंपनी ‘यश राज फिल्म्स एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्माण मनीष शर्मा तथा निर्देशन अक्षय रॉय करेंगे।

read more : सात फेरों से पहले अचानक बदला दूल्हे का मूड, मंडप छोड़कर करने लगा ये काम, दुल्हन ने रंगेहाथों पकड़ा! 

Anupam Kher injured his shoulder during the shooting of the film : फिल्म में खेर एक बुजुर्ग व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे जो 69 वर्ष की आयु में एक ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करते हैं। खेर ने अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘आप स्पोर्ट्स फिल्म करो और आप घायल ना हो। ऐसा कैसे हो सकता है? कल विजय 69 फिल्म की शूटिंग के दौरान कंधे में अच्छी खासी चोट लगी। हेयरलाइन फ्रैक्चर… ।’’

read more : घर में इस हाल में मिला CBSE का अधिकारी, देखकर फटी रह गई घरवालों की आंखें

उन्होंने आगे लिखा, ‘दर्द तो है पर जब कंधे पर स्लिंग लगाने वाले भैया ने बताया कि उन्होंने ही शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के कंधों को इस स्लिंग से सजाया था तो पता नहीं क्यों, दर्द का एहसास थोड़ा कम हो गया, पर वैसे अगर थोड़ा जोर से खांसता हूं तो मुंह से हल्की सी चीख जरूर निकलती है।’ उन्होंने बताया कि एक दो दिनों बाद फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू हो जाएगी।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years