अरबाज खान और सोहेल खान फ़िल्म लवरात्री में करेंगे कैमियो
अरबाज खान और सोहेल खान फ़िल्म लवरात्री में करेंगे कैमियो
मुंबई। अभिनेता सोहेल खान और अरबाज खान इससे पहले इमरान खान की पहली फिल्म जाने तू या जाने ना में विशेष उपस्थिति में नज़र आये थे और अब यह पसंदीदा जोड़ी आयुष शर्मा की पहली बॉलीवुड फिल्म “लवरात्री” में कैमियो करने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें –आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुआ जवान ,पिता ने नम आंखो से कहा बेटे की शहादत पर गर्व है
ज्ञात हो कि सोहेल खान और अरबाज खान ने 2008 में आई फ़िल्म जाने तू या जाने ना में अपने विचित्र और प्यारे पात्रों के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया था। गौर करने वाली बात ये है कि बॉलीवुड की यह मज़ेदार जोड़ी उस समय अभिनेता इमरान के लिए भाग्यशाली साबित हुई थी और अब जब आयुष शर्मा बॉलीवुड में अपनी पहली पारी खेलने के लिए तैयार है तो यह पसंदीदा जोड़ी एक बार फिर अपनी मज़ाकिया केमिस्ट्री के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें –इमरान खान की शपथ में लगा ग्रहण ,गहराया आचार संहिता का मामला
गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित इस रोमांटिक ड्रामे की प्रेम कहानी का आगाज़ नवरात्रि के शुभ अवसर से शुरू होता है। नवरात्रि के रंगीन त्यौहार की झलक देते हुए, फ़िल्म के पोस्टर में बॉलीवुड की इस नई जोड़ी के बीच एक शानदार केमिस्ट्री साफ़ दिखाई दे रही थी। त्यौहार के अवसर पर रिलीज होने वाली लवरात्री में नवरात्रि का सार देखने मिलेगा जिसमें गरबा फ़िल्म की अहम जड़ है।नीरेन भट्ट द्वारा लिखित यह फ़िल्म अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित है जो “लवरात्री” के साथ निर्देशन के क्षेत्र में अपनी शुरुवात कर रहे है। यह रोमांटिक ड्रामा सलमान खान फिल्म्स के अगले वेंचर को चिह्नित करेगा।अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी “लवरात्री” 5 अक्टूबर, 2018 के दिन नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


