Archana Puran Singh Son News : सावधान! फ्री ट्रायल कहीं पड़ न जाए महंगा, अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने दूसरी बार ऐसे गंवाए 87 हजार रुपये, आप भी रहें अलर्ट

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी एक बार फिर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। फ्री ट्रायल के नाम पर उनके खाते से 87,000 रुपये कट गए, जिसका खुलासा फैमिली व्लॉग में हुआ।

Archana Puran Singh Son News  : सावधान! फ्री ट्रायल कहीं पड़ न जाए महंगा, अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने दूसरी बार ऐसे गंवाए 87 हजार रुपये, आप भी रहें अलर्ट

Archana Puran Singh Son News / Image Source : screengrab

Modified Date: April 26, 2026 / 12:02 am IST
Published Date: April 26, 2026 12:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • फ्री ट्रायल के नाम पर 87,000 रुपये की ठगी
  • आयुष्मान सेठी दूसरी बार हुए ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार
  • फैमिली व्लॉग में सामने आया पूरा मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क : Archana Puran Singh Son News  मशहूर अभिनेत्री और द कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी एक बार फिर ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। क्रेडिट कार्ड घोटाले में उनके खाते से 87,000 रुपये काट लिए गए। इस घटना का खुलासा अर्चना के बड़े बेटे आर्यमन सेठी ने अपने यूट्यूब व्लॉग में किया, जिसमें परिवार की घबराहट और बाद में मजेदार हंसी-मजाक देखने को मिला।

7 दिन के फ्री ट्रायल के नाम पर हुई ठगी

मिली जानकारी के अनुसार, आयुष्मान ने एक वेबसाइट पर 7 दिन के फ्री ट्रायल के लिए साइन-अप किया था। आयुष्मान का कहना है कि शुरुआत में 0 डॉलर का ट्रांजैक्शन दिखाया गया, जिसे उन्होंने अप्रूव कर दिया। लेकिन महज एक घंटे बाद, बिना किसी अनुमति के उनके कार्ड से पूरे साल की फीस के रूप में 87,000 रुपये काट लिए गए।

आयुष्मान के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ

हैरानी की बात यह है कि आयुष्मान के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले उनके प्लेस्टेशन अकाउंट से भी करीब 80,000 रुपये चोरी हो चुके हैं। व्लॉग में दिखाया गया कि शुरुआत में अर्चना और परमीत सेठी ने उन्हें कार्ड ब्लॉक करने की सलाह दी, लेकिन जब आयुष्मान घबराकर बहस करने लगे, तो पूरा परिवार ठहाकों के साथ उनका मजाक उड़ाने लगा। आर्यमन ने चुटकी लेते हुए कहा कि आयुष्मान अब ठगों के “रेगुलर कस्टमर” बन चुके हैं।

रिफंड के लिए 48 घंटे का इंतजार

इतनी बड़ी रकम गंवाने के बावजूद आयुष्मान कुछ ही देर बाद वीडियो गेम खेलते नजर आए। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रो रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि वह केवल रिफंड के लिए 48 घंटे का इंतजार कर रहे हैं। अर्चना पूरन सिंह के परिवार का यह व्लॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.