अमरावती, 26 अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को लोगों को मिलाद-उन-नबी की बधाई दी।
पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन को मिलाद-उन-नबी के रूप में मनाया जाता है।
राज्यपाल ने कहा कि मिलाद-उन-नबी पैगंबर मोहम्मद के जन्म की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि पैगंबर का जीवन पूरी मानवता के लिए प्यार, भाईचारे और नेकी की एक प्रेरणादायक कहानी है।
नजीर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं मिलाद-उन-नबी के शुभ अवसर पर आंध्र प्रदेश के सभी मुस्लिम भाइयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’’
नजीर ने कहा कि यह दिन लोगों को पैगंबर मोहम्मद की दया, करुणा और शिक्षाओं की याद दिलाता है। उन्होंने कामना की कि मिलाद-उन-नबी का यह अवसर सभी के बीच शांति और सद्भाव लेकर आए।
इसी तरह मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने मानवता के कल्याण और शांति स्थापित करने के लिए काम किया।
उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के मन में सभी मनुष्यों के प्रति प्रेम और करुणा थी तथा उन्होंने अपना पूरा जीवन शांतिपूर्ण समाज की स्थापना के लिए समर्पित कर दिया।
नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूरे समर्पण और श्रद्धा के साथ पैगंबर मोहम्मद की जयंती मना रहे सभी मुस्लिम भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं।’’
भाषा सुरभि शोभना
शोभना