Ayesha khan WhatsApp Chat Leak/Image Credit: IBC24.in
Ayesha khan WhatsApp Chat Leak: मुंबई: बॉलीवुड निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तूफ़ान ला दिया था। दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और इसने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे कलाकार नजर आए। तीनों अभिनेताओं ने दमदार परफॉर्मेंस दी और दर्शकों का प्यार भी उन्हें मिला। अब जबकि फिल्म सिनेमाघरों से उतर चुकी है, दर्शक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं। इस फिल्म में एक नाम ने बहुत ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी और वो हैं आयशा खान।
एक्ट्रेस आयशा खान ने फिल्म धुरंधर में शरारत सॉन्ग में अपने डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत लिया था। (Ayesha khan WhatsApp Chat Leak) आयशा का ये गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस गाने में आयशा की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा था। वहीँ अब आयशा खान एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह है उनका व्हाट्सऐप अकाउंट।
Ayesha khan WhatsApp Chat Leak: दरअसल, हाल ही में आयशा खान ने खुलासा किया है कि, उनके नाम से एक फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाया गया है। एक्ट्रेस को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो वो परेशान हो गई। आयशा को आशंका दी थी कि, कोई उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर किसी के साथ धोखाधड़ी ना कर दे। इसके बाद आयशा खान ने एक बड़ा कदम उठाते हुए फर्जी अकाउंट (Ayesha khan WhatsApp Chat Leak) की चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने साफ किया है कि वह अकाउंट उनका नहीं है और लोग उससे दूरी बनाए रखें।
आयशा का कहना है कि, इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट की चैट लीक करने के पीछे उनका मकसद केवल इतना था कि, उनका कोई भी फैन उस फर्जी अकाउंट के झांसे में ना आ जाए। उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह किसी के नाम से फेक प्रोफाइल बनाना गलत है और इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। फिलहाल आयशा के इस कदम की (Ayesha khan WhatsApp Chat Leak) फैंस तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने समय रहते लोगों को सतर्क कर दिया।
इन्हे भी पढ़ें:-