Salman Khan Movie Name Changed/Image Credit: IBC24.in
Salman Khan Movie Name Changed: मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, सलमान खान की मच -अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल गया है। सलमान खान की ये फिल्म अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज की जाएगी। (Salman Khan Movie Name Changed) मेकर्स ने ऑफिशियली फिल्म का नया नाम अनाउंस कर दिया है।
मेकर्स ने फिल्म का नया और दमदार पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म के बदले हुए नाम की घोषणा की गई है। (Salman Khan Movie Name Changed) फिल्म के इस नए टाइटल की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन है “May War Rest in Peace” (युद्ध को शांति मिले) और इस सोच के साथ, सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है, जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है। बता दें कि फिल्म का नाम चीन की प्रतिक्रिया पर कई दिनों से चल रहे विवाद के बाद बदला गया है।
Salman Khan Movie Name Changed: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सलमान खान की फिल्म गलवान घाटी में हुए युद्ध की ऐतिहासिक घटना पर आधारित है। (Salman Khan Movie Name Changed) मगर इसके नाम के पीछे छिपा संदेश रणभूमि की सीमाओं से कहीं आगे जाता है। ’मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के जरिए सलमान खान एक ऐसी सोच सामने लाए हैं, जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रही है। सोशल मीडिया पर इस ऐलान ने अभी से चर्चा छेड़ दी है और लोग फिल्म के नाम के पीछे की ताकतवर भावना और इस साहसी कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Salman Khan Movie Name Changed: इस फिल्म के अब तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं। फिल्म के टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। (Salman Khan Movie Name Changed) अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम रोल में नजर आएंगी। सलमान खान की इस फिल्म का उनके सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। देखना दिलचस्प होगा कि देशभक्ति के रंग में रंगे सलमान मातृभूमि के जरिए फैंस को कितना इंप्रेस कर पाते हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-