Marathi cinema at Cannes 2026 / Image Source : X
एंटरटेनमेंट डेस्क : Marathi cinema at Cannes 2026 फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में महाराष्ट्र के कई जाने-माने कलाकारों ने इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर अपने पारंपरिक अंदाज से पूरी दुनिया का दिल जीत लिया। दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ से लेकर सोशल मीडिया स्टार्स तक, सभी ने विदेशी धरती पर अपनी संस्कृति को बेहद गर्व के साथ पेश किया। यह पहला मौका है जब मराठी मनोरंजन जगत को इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह की बड़ी पहचान मिली है।
मराठी सिनेमा के सुपरस्टार और दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ अपनी पत्नी निवेदिता सराफ के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर बेहद रॉयल लुक में नजर आए। अशोक सराफ ने सफेद रंग का क्लासिक बंदगला सूट पहना था, वहीं निवेदिता सराफ ने खूबसूरत फ्लोरल साड़ी के साथ सुनहरी कढ़ाई वाला शॉल ओढ़ा हुआ था। Ankita Walawalkar Konkan Hearted Girl Cannes इस वरिष्ठ जोड़े के सादगी भरे और शाही अंदाज को वहां मौजूद हर किसी ने सराहा।
रेड कार्पेट पर सबसे ज्यादा ध्यान वहां पहुंची अभिनेत्रियों के लुक ने खींचा। मशहूर अभिनेत्री प्राजक्ता माली और ‘कोंकण हार्टेड गर्ल’ के नाम से मशहूर सोशल मीडिया क्रिएटर अंकिता वालावलकर पूरी तरह से पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक में नजर आईं। इन दोनों ने विदेशी धरती पर महाराष्ट्र की पहचान मानी जाने वाली पारंपरिक ‘नथ’ पहनी हुई थी, जो पूरे इवेंट की सबसे बड़ी हाइलाइट बन गई।
ये सभी कलाकार कान्स फिल्म फेस्टिवल में सिर्फ घूमने या फैशन दिखाने नहीं गए थे, बल्कि इसके पीछे एक बहुत बड़ा मकसद था। ये सभी सितारे मराठी मनोरंजन को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए शुरू किए गए नए ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘अभिजात मराठी’ के ग्लोबल लॉन्च के लिए कान्स पहुंचे थे। इसके साथ ही इन कलाकारों ने इंडियन पवेलियन में आयोजित कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।
#FeminaTrending: Marathi cinema and culture made a striking statement at Cannes 2026 as a wave of Maharashtrian talent brought regional pride to the global red carpet.
Veteran actor Ashok Saraf arrived alongside actress Nivedita Saraf, turning heads with an elegant celebration… pic.twitter.com/xfRAeJic5g
— Femina (@FeminaIndia) May 18, 2026