Kaptaan Series Prime Video / Image Source : SCREENGRAB
एंटरटेनमेंट डेस्क : Kaptaan Series Prime Video ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज दस्तक देती हैं, लेकिन कप्तान ने रिलीज होते ही अपनी जगह टॉप ट्रेंड्स में बना ली है। 8 एपिसोड की यह क्राइम एक्शन थ्रिलर सीरीज ज्वालाबाद की गलियों में फैले अपराध और उससे निपटने की जद्दोजहद को बखूबी दिखाती है। यही वजह है कि इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
सीरीज की कहानी ज्वालाबाद के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जहाँ साकिब सलीम एसएसपी समरदीप सिंह के शक्तिशाली किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके सामने खड़ा है शहर का सबसे बड़ा और खूंखार गैंगस्टर मुन्ना, जिसका रोल अंजुम शर्मा ने निभाया है। कहानी में एसएसपी और गैंगस्टर के बीच चूहे-बिल्ली का खेल और उसमें आने वाले अनपेक्षित ट्विस्ट दर्शकों को पलकें झपकने का मौका नहीं देते।
इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टार कास्ट है। टीवी की मशहूर चंद्रमुखी चौटाला यानी कविता कौशिक ने इसमें एक भ्रष्ट पुलिस अफसर का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया है। वहीं, सिद्धार्थ निगम ने कबीर के रूप में अपनी चॉकलेटी बॉय वाली इमेज तोड़कर जबरदस्त आतंक मचाया है। इन दोनों टीवी सितारों की मौजूदगी ने सीरीज में चार चांद लगा दिए हैं।
अगर रेटिंग की बात करें, तो कप्तान को आईएमडीबी (IMDb) पर 10 में से 7.4 की बेहतरीन रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है। प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही इस सीरीज का क्लाइमैक्स इतना दमदार है कि यह आपको अगले सीजन का इंतजार करने पर मजबूर कर देता है। अगर आप रोमांच और सस्पेंस से भरी कहानी देखना चाहते हैं, तो कप्तान आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।