Chandrika Dixit Husband Affair: “वड़ा पाव गर्ल” का रो-रोकर बुरा हाल! पति की ‘बेवफाई’ का किया पर्दाफाश, कैमरे पर दिखाईं प्राइवेट चैट्स और तस्वीरें

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम चंद्रिका दीक्षित ने सोशल मीडिया पर अपने पति यश दीक्षित पर उन्हें धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। वीडियो में उन्होंने अफेयर के स्क्रीनशॉट और तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Chandrika Dixit Husband Affair: “वड़ा पाव गर्ल” का रो-रोकर बुरा हाल! पति की ‘बेवफाई’ का किया पर्दाफाश, कैमरे पर दिखाईं प्राइवेट चैट्स और तस्वीरें

Chandrika Dixit Husband Affair / Image Source : INSTAGRAM

Modified Date: February 2, 2026 / 07:56 pm IST
Published Date: February 2, 2026 7:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति पर किसी अन्य महिला के साथ अफेयर का आरोप लगाया।
  • वीडियो में उन्होंने चैट स्क्रीनशॉट और तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा कीं।
  • सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क : बिग बॉस ओटीटी 3 फेम चंद्रिका दीक्षित, जिन्हें सब ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से जानती है, एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वजह उनकी कोई दुकान या शो नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी में आया तूफान है। चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने पति यश दीक्षित पर उन्हें चीट करने का गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं।

वीडियो में फूट-फूटकर रोई चंद्रिका

अपने इंस्टाग्राम के ऑफिसियल अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में चंद्रिका ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। Chandrika Dixit Viral Video उन्होंने खुलासा किया कि उनके पति का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा है। वीडियो में चंद्रिका कह रही है की दुनिया को क्या दिखाना है, हमारे लड़ाई-झगड़े। दो महीने से क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हूं मुझे पता है। दो महीने से ज्यादा हो गया है मैं बोल नहीं रही थी।”

सबूत के तौर पर दिखाई चैट और तस्वीरें

चंद्रिका ने केवल आरोप ही नहीं लगाए, बल्कि वीडियो के दौरान उन्होंने अपने पति और उस दूसरी लड़की के बीच हुई चैट के स्क्रीनशॉट भी स्क्रीन के सामने दिखाए। Entertainment News Hindi इसके अलावा, उन्होंने दोनों की एक साथ खींची गई तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा कीं।

“मैं घर-दुकान संभाल रही हूं और आप ये सब कर रहे हो”

चंद्रिका ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह मेहनत कर घर, बच्चा और अपनी दुकान संभाल रही हैं, जबकि उनके पति उन्हें धोखा दे रहे हैं। Vada Pav Girl Latest News उन्होंने भारी मन से कहा कि उनके पास ऐसी कई तस्वीरें और सबूत हैं जो उन्हें माकाफी परेशान कर रहे हैं, जिसकी वजह से वे अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chandrika Gera (@chandrika.dixit)

इन्हें भी पढ़ें:

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.