क्रिसमस 2020 में आएगी क्रिस 4, ऋतिक रोशन के फैंस को अभी से इंतजार
क्रिसमस 2020 में आएगी क्रिस 4, ऋतिक रोशन के फैंस को अभी से इंतजार
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है और सुबह से ही उनके फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं। फैंस ने अपने ट्वीट्स में ऋतिक की तस्वीरें, उनके वीडियो शेयर किए हैं, लेकिन ऋतिक को इस बर्थ डे पर मिला है एक बड़ा तोहफा
#Krrish4 Christmas 2020 …
Are you excited???#HappyBirthdayHrithikRoshan pic.twitter.com/Mbemm953Zw— Krrish 4 The Movie (@Krrish4_Movie) January 10, 2018
जी हां, ऋतिक रोशन की कृष सिरीज की चौथी फिल्म क्रिस 4 के न सिर्फ निर्माण बल्कि रिलीज की तारीख भी घोषित कर दी गई है। ऋतिक रोशन के पिता और निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि क्रिसमस 2020 को क्रिस 4 रिलीज होगी और ये तारीख आधिकारिक है। राकेश रोशन ने इस घोषणा को ऋतिक के बर्थ डे का गिफ्ट बताया है।
Today is perhaps the best day to make the release day of Krrish 4 official. Christmas 2020 it is. A gift for all of you on Hrithiks birthday. Happy birthday @iHrithik
— Rakesh Roshan (@RakeshRoshan_N) January 10, 2018
इस घोषणा से काल बेहद खुश है और काल के बारे में तो आपको याद होगा ही। क्रिस 3 में काल की भूमिका में दर्शकों की जबर्दस्त वाहवाही लूटने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने ऋतिक को मिले इस बर्थडे गिफ्ट को ग्रेट बताया है। विवेक ने ऋतिक रोशन को अपना सुपर हीरो और राकेश रोशन को सुपर डायरेक्टर बताते हुए क्रिस 4 की पूरी टीम को शुभकामना दी है।
As #kaal would say, I like it
This is great news, what an awesome gift! Wishing my favourite superhero @iHrithik and super director along with the entire team all the very best! Christmas 2020 it is! #Krrish4 https://t.co/40J6Sfdnpo— Vivek Anand Oberoi (@vivek_oberoi) January 10, 2018
ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया 2003 में आई थी, इसके बाद 2006 में क्रिस आई थी, जिसे कोई मिल गया के सीक्वल के रूप में ही बताया गया था। 2013 में क्रिस 3 आई थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ कंगना रनौत और विवेक ओबेरॉय भी थे। इन तीनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली। अब क्रिस 4 को 2020 के क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की घोषणा की गई है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


