लिव इन में रहेंगे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
लिव इन में रहेंगे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरें मीडिया में हमेशा आती रहती हैं…लेकिन बीच में ऐसा भी सुनने को मिला की इनका बिग ब्रेकअप हो गया है…क्योंकि दीपिका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गई थीं….और रणवीर सिंह को वो टाइम नहीं दे रही थीं…लेकिन रणवीर अपनी मस्तानी को इंप्रेस करने के लिए विदेश रह घूम आए थे… लेकिन अब दीपिका इंडिया आ चुकी हैं और उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग शुरू कर दी…जिसकी शूटिंग सेट से खबरें आई थी कि रणवीर सिंह जख्मी हो गए थे…जैसे ही ये खबरें दीपिका को पता चली…. उन्होंने डिसाइड किया है कि वो अपने खास दोस्त का ख्याल रखेंगी और इसलिए दोनों एक साथ रहेंगे…जी हां सही सुना आपने दीपिका और रणवीर अब एक साथ रहने वाले हैं… खबर है कि दोनों लिव इन में रहने वाले हैं…वैसे ऐसा दोनों अपने प्यार की खातिर नहीं बल्कि काम के चलते कर रहे हैं।
दरअसल इन दिनों डायेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म की शूटिंग मुंबई के दहीसर में चल रही है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को फिल्म की शूटिंग के लिए बार-बार मुंबई से यहां पड़ता है। ट्रेवलिंग से बचने के लिए दोनों ने दहीसर में शूटिंग लोकेशन के पास ही एक घर रेंट पर लिया है। यहां दोनों लिव-इन में रहेंगे । रणवीर और दीपिका हमेशा के लिए नहीं बल्कि कुछ दिनों के लिए लिव-इन में रहेंगे। फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं। लिव-इन में रहने की एक वजह ये भी है कि दोनों फिल्म में साथ काम कर रहे हैं तो बॉन्डिंग अच्छी रहेगी।
वैसे फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान भी रणवीर और दीपिका ने एक ही बिल्डिंग में फ्लैट लिया था…ताकि शूटिंग के लिए उन्हें ट्रेवल ना करना पड़ा…जिसकी वजह से रणवीर को कई बार दीपिका के फ्लैट के पास देखा जाता था…और अब फिर से ये दोनों अपने वर्ककमिटमेंट के चलते साथ रहने वाले हैं….जो उनके काम के लिए तो अच्छा है ही रिश्ते के लिए भी अच्छा रहेगा… बता दें कि चाहे इन दोनों के बीच अफेयर के चर्चे खूब रहे, लेकिन न तो दीपिका और न ही कभी रणवीर ने पब्लिकली अपने अफेयर की बात एसेप्ट की। दोनों सिर्फ एक दूसरे को अच्छा दोस्त बनाते हैं…वैसे ये सब देख सुनकर कहने वाले कहते हैं कि दीपिका रणवीर की गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि हाफ गर्ल फ्रेंड हैं…

Facebook


