दीपिका और रणवीर सिंह सहपरिवार इटली रवाना ,14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में लेंगे फेरे

दीपिका और रणवीर सिंह सहपरिवार इटली रवाना ,14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में लेंगे फेरे

दीपिका और रणवीर सिंह सहपरिवार इटली रवाना ,14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में लेंगे फेरे
Modified Date: December 4, 2022 / 01:42 pm IST
Published Date: December 4, 2022 1:42 pm IST

मुंबई। बॉलीवुड लवबर्ड्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब विवाह बंधन में बंधने इटली रवाना हो गए है।मुंबई एयरपोर्ट पर तड़के सुबह चार दूल्हा दुल्हन को स्पॉट किया गया है। ज्ञात हो कि आगामी 14 और 15 नवंबर को दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में होने जा रही है।

इण्डिया में दोनों के परिवार के बीच एक सप्ताह पहले से शादी की रस्में शुरू हो गई थी। इसी के चलते अब दोनों लवबर्ड फाइनली फेरे लेने के लिए अपने परिवार के साथ इटली रवाना इसी बीच दोनों स्टार्स अपने परिवार के साथ इटली रवाना हुए. शनिवार तड़के दीपिका को रणवीर के फैमिली मेंबर्स के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।

ये भी पढ़ें – अर्जुन और मलाइका दिखे डिनर डेट पर ,जल्द ही दे सकते हैं रिश्ते को नाम

इस दौरान कपल मैचिंग आउटफिट में नजर आया. दुल्हन बनने जा रहीं दीपिका पादुकोण व्हाइट हाई नेक टॉप और स्लिट स्कर्ट में देखी गईं. जबकि रणवीर सिंह ने बंधगला सूट कैरी किया हुआ था। एयरपोर्ट पर दीपिका अपने सास-ससुर और ननद से बातचीत करती दिखाई दी। इस दौरान रणवीर सिंह दीपिका का हाथ थामे इटली के लिए रवाना हुए।

ज्ञात हो कि रणवीर-दीपिका डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं और यह शादी इटली के ‘लेक कोमो’ में होगी जिसमे दीपिका और रणवीर ने शादी में मात्र खास खास 30 गेस्ट को ही इनवाइट किया है।


लेखक के बारे में