धोनी की बेटी जीवा ने सुनाया गाना, सैफ के क्यूट नवाब तैमूर का काला चश्मा

Ads

धोनी की बेटी जीवा ने सुनाया गाना, सैफ के क्यूट नवाब तैमूर का काला चश्मा

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 09:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

सोशल मीडिया पर स्टार किड्स की क्यूटनेस के वीडियोज खुब वायरल हो रहे हैं. अब धोनी की लाडली बेटी जीवा का ये वीडियो ही देख लीजिये. बेटी जीवा और धोनी का क्रिसमस पर सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो एमएस धोनी फैन्स नाम से ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट पर डाला है। इस वीडियो में धोनी और जीवा एक कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं। धोनी की बेटी जीवा ने गाना गाकर सभी को क्रिसमस की बधाई दी.  

वीडियो –

क्रिसमस डे के मौके पर लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर इस दिन को बहुत ही धूमधाम से मनाया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी बेटी जीवा के साथ क्रिसमस खूब धूमधाम से मनाया. वीडियो जैसा कि आप देख रहे हैं, धोनी और बेटी जीवा कार में बैठे हैं, जीवा का चेहरा तो साफ नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन उसकी मीठी आवाज साफ सुनाई दे रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.।

 

क्यूट तैमूर ने काले चश्मे से सबको किया इम्प्रेस

सैफ के छोटे नवाब तैमूर की क्यूटनेश का तो हर कोई दीवाना है. सोशल मीडिया पर तैमूर की हर तस्वीर आते ही छा जाती है. जबसे तैमूर पैदा हुए हैं, वो तबसे ही सुर्खियों में बने रहते हैं.  हाल की बात करें तो कपूर्स के क्रिसमस ब्रंच से तैमूर का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें लिटिल ब्वॉय का कूल अंदाज देखकर आप भी दीवाने हो जाएंगे.


इस वीडियो में तैमूर को आपस खड़े लोगों को अपनी मां के सनग्लासेज पहनकर कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं. तैमूर के अन्य वीडियोज की तरह ये वीडियो भी खुब पसंद किया जा रहा है.

 

वेब डेस्क, IBC24