Aamir Khan Marriage News | Photo Credit: AI
मुंबई: Aamir Khan Marriage News अभिनेता आमिर खान ने पुष्टि की है कि वह पांच जुलाई को अपनी साथी गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। बुधवार को कई खबरों में दावा किया गया कि आमिर और गौरी स्प्रैट अगले महीने एक बेहद निजी समारोह में शादी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने इन अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। बृहस्पतिवार को आमिर ने इस खबर की पुष्टि की। (Aamir Khan Relationship News)
Aamir Khan Marriage News आमिर ने ‘वैरायटी इंडिया’ को बताया, ‘मैं फिलहाल अमेरिका में हूं। शादी की खबर सच है। शादी पांच जुलाई को है।’ आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी। (Aamir Khan Girlfriend News) उनकी पहली शादी फिल्म निर्माता रीना दत्ता से 1986 में हुई थी और 2002 तक चली थी। उनके दो बच्चे हैं – जुनैद और इरा खान। आमिर ने 2005 में निर्देशक किरण राव से शादी की और दोनों 2021 में अलग हो गए थे। वे अपने बेटे आज़ाद की संयुक्त रूप से परवरिश कर रहे हैं।
आमिर ने 2025 में अपनी फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ के प्रमोशन के दौरान एक कार्यक्रम में गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया था। अभिनेता ने उस समय बताया था कि वे एक साल से ज्यादा समय से साथ हैं। आमिर ने पिछले साल कहा था, गौरी, बैंगलोर की रहने वाली हैं। वह फैशन, ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह बैंगलोर में सैलून चेन के साथ भी काम कर चुकी हैं। पिछले कुछ समय से वह आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी के लिए काम कर रही हैं।