(Peddi Worldwide Collection/ Image Credit: alwaysramcharan Instagram)
नई दिल्ली: Peddi Worldwide Collection: साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहले ही दिन की कमाई ने यह साबित कर दिया है कि दर्शकों को फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट बेहद पसंद आ रही है।
सैकनिल्क रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पेद्दी’ ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में करीब 135 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के जरिए ही लगभग 35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। ओपनिंग डे पर मिली इस बड़ी सफलता ने फिल्म को साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बढ़ सकती है।
विदेशी बाजारों में भी ‘पेद्दी’ को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने केवल ओवरसीज मार्केट से पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सबसे ज्यादा कमाई नॉर्थ अमेरिका से हुई। जहां फिल्म ने 1.5 मिलियन डॉलर यानी 12.5 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया। इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस और खाड़ी देशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। तेलुगु दर्शकों की बड़ी संख्या का फायदा फिल्म को विदेशों में भी मिलता दिखाई दे रहा है।
अगर भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘पेद्दी’ ने पहले दिन 69.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 82.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु भाषा से हुई। जहां फिल्म ने करीब 65.70 करोड़ रुपये जुटाए। हिंदी वर्जन से भी फिल्म को करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई हुई। हालांकि तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में फिल्म का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। इसके बावजूद कुल मिलाकर ‘पेद्दी’ ने शानदार शुरुआत कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज की है।